हरियाणा और मलेशिया के पेनांग के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर, निवेश और AI को लेकर हुई अहम चर्चा

हरियाणा और मलेशिया के पेनांग के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर, निवेश और AI को लेकर हुई अहम चर्चा

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को हरियाणा निवास में मलेशिया के पेनांग के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा और पेनांग के बीच आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक तकनीक, कौशल विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा तेजी से AI, नवाचार और तकनीकी विकास…

Read More

सहारनपुर में नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 2.70 लाख के नोटों से सजाई गई अनोखी कांवड़

A Unique Kawad Yatra in Saharanpur

सहारनपुर : सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार सहारनपुर से गुजर रही एक कांवड़ अपनी अनोखी सजावट को लेकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आमतौर पर फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और धार्मिक प्रतीकों से सजी नजर आने वाली कांवड़ इस बार  50, 100, 200 और 500 के नोटों से सजी हुई है। कांवड़ पर 500 रुपये से लेकर 10 रुपये तक के नोट लगाए गए हैं। कांवड़ियों के मुताबिक, इस कांवड़ को करीब 2 लाख 70 हजार रुपये के नोटों से सजाया गया है। आपको बता…

Read More

विजन-2047 के तहत आयुष सेवाओं का होगा विस्तार, CM सैनी बोले- 2047 तक हरियाणा को स्वास्थ्य क्षेत्र में बनाएंगे अग्रणी राज्य

ScienceAwards

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने विजन-2047 के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और आयुष सेवाओं के विस्तार पर फोकस बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों को आमजन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक हरियाणा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ आयुर्वेद, योग और अन्य आयुष पद्धतियों को…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सैनी के लंबे कार्यकाल और हरियाणा की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी से रवाना हुई दूसरी साइकिल कांवड़ यात्रा

सरसावा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लंबे कार्यकाल और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने हरिद्वार स्थित पवित्र हरकी पैड़ी से दूसरी साइकिल कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। जसबीर सैनी ने अपने साथियों के साथ विधि-विधान से गंगाजल उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ हरियाणा की खुशहाली और मुख्यमंत्री के दीर्घ कार्यकाल की कामना को समर्पित बताई गई है। सरसावा पहुंचे जसबीर सैनी का स्वागत विभिन संघटनो ने किया जिसे प्रमुख रूप से…

Read More

मानेसर में 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, CM सैनी बोले- हरियाली हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी

77th State Level Forest Festival in Manesar, CM Saini said – Greenery is our personal responsibility

मानेसर : हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन मानेसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर ही हरियाणा…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हरियाणा में बड़े आयोजन, 35 हजार युवा तिरंगा मैराथन में होंगे शामिल

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हरियाणा में बड़े आयोजन, 35 हजार युवा तिरंगा मैराथन में होंगे शामिल

चंडीगढ़ : हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने इन आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को…

Read More

पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी से मिले सुखबीर बादल, फिर करीब आएंगे अकाली-BJP? मुलाकात के बाद सियासी खिचड़ी पकने लगी

पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी से मिले सुखबीर बादल

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, मुलाकात के बाद दोनों दलों की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में इस…

Read More

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आई आत्मनिर्भर बेटियां, चिता पर अकेले विदा हो गए पिता, वृद्धाश्रम में कपड़ा व्यापारी की मौत  

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आई आत्मनिर्भर बेटियां, चिता पर अकेले विदा हो गए पिता, वृद्धाश्रम में कपड़ा व्यापारी की मौत  

सोनीपत : कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए पूरी जिंदगी खपा देता है। उनकी पढ़ाई, उनका भविष्य, उनकी हर जरूरत पूरी करने में अपनी इच्छाओं तक का त्याग कर देता है। लेकिन जब वही पिता जीवन के अंतिम पड़ाव पर पहुंचता है, तो उसे सबसे ज्यादा जरूरत अपने बच्चों के साथ और उनके स्नेह की होती है। हरियाणा के सोनीपत से सामने आई एक ऐसी ही कहानी हर किसी की आंखें नम कर रही है। यह कहानी है 74 वर्षीय शिवचरण रामरत्न गुप्ता की, जिन्होंने मुंबई में वर्षों…

Read More

मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटे-बहुओं ने उठाया जिम्मा, बोले- माता-पिता की सेवा ही भोलेनाथ की सच्ची भक्ति

Saharanpur's Unique Kanwar Yatra, Kanwar Yatra 2026, Saharanpur News, Unique Kanwar Yatra 2026,

सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच सहारनपुर में एक ऐसी अनोखी कांवड़ ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसे देखकर हर कोई इस परिवार की जमकर तारीफ कर रहा है। यह परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है, जो अपनी बुजुर्ग मां को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़ तक पैदल कांवड़ यात्रा कर रहा है। खास बात यह है कि बुजुर्ग मां को सिर्फ बेटा ही…

Read More

आर्थिक तंगी नहीं रोक सकी उड़ान, ऑटो चालक के बेटे हरमन ने नेशनल MMA चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Auto driver's son Harman won a bronze medal at the National MMA Championship.

फरीदाबाद : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो तो मुश्किलें भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकतीं। फरीदाबाद के युवा खिलाड़ी हरमन सिंह ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। बेहद साधारण परिवार से आने वाले हरमन ने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित अभय प्रशाल में आयोजित 9वीं MMA इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई…

Read More