सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कथित अवैध मस्जिद पर बड़ी कार्रवाई, ध्वस्तीकरण के आदेश; 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कथित अवैध मस्जिद पर बड़ी कार्रवाई, ध्वस्तीकरण के आदेश; 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना

सहारनपुर : सहारनपुर जिला मुख्यालय परिसर में स्थित एक कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए हैं। नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने करीब डेढ़ वर्ष तक चली सुनवाई के बाद सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मानते हुए मस्जिद को हटाने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित पक्ष पर लगभग 6 करोड़ 41 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस फैसले के बाद पूरे जिले में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मामले की शुरुआत…

Read More

देवबंद में शिव मंदिर के दावे पर फिर गरमाई सियासत, हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देवबंद में शिव मंदिर के दावे पर फिर गरमाई सियासत, हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर : उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा मंगलवार को अपनी टीम के साथ सहारनपुर  मुख्यालय पहुंचे और देवबंद में एक धार्मिक स्थल के नीचे शिव मंदिर होने के दावा किया। उन्होंने शिव मंदिर होने का दावे करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यलय पर धार्मिक तरीके से प्रदर्शन किया और विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद के नीचे खुदाई करने की मांग की है। इतना ही नहीं प्रशासन से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग…

Read More

सिर्फ किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी यात्री मौके से गिरफ्तार

The young man was first called from his home and then shot in the park, Police is searching for the killers

सहारनपुर : सहारनपुर में मामूली किराए के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ई-रिक्शा का किराया देने को लेकर हुए झगड़े में एक यात्री ने चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 10:30 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगियान पुल के…

Read More

सहारनपुर में अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई; 88.58 लाख की राजस्व क्षति उजागर

सहारनपुर में अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई; 88.58 लाख की राजस्व क्षति उजागर

सहारनपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्टोन क्रशरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जांच में एक स्टोन क्रशर पर हजारों घनमीटर उपखनिज का अवैध भंडारण पकड़ा गया, जबकि दूसरे स्टोन क्रशर पर सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ और निगरानी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में स्टोन क्रशरों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निलंबित करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। खान निरीक्षक एवं खान अधिकारी की संयुक्त टीम ने 5…

Read More

सहारनपुर में राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का हमला, अनुमा आचार्य बोलीं- “भगवान राम सब देख रहे हैं”, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Anuma Acharaya in Saharanpur

सहारनपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने शनिवार को सहारनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चंदा गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा और ट्रस्ट प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में यदि दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि “भगवान राम सब देख रहे हैं और सत्य एक न एक दिन सामने जरूर आएगा।” सहारनपुर कांग्रेस कार्यालय…

Read More

बारिश कब्रिस्तान के लिए बनी आफत, तेज बहाव में कब्रों से बाहर आए शव, ग्रामीणों ने दोबारा किये सुपुर्द-ए-खाक

Rain wreaked havoc on the cemetery, Bodies being pulled from their graves by the torrents, Villagers reburied them

सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आलम यह है कि बारिश के चलते जहां प्रशासन ने स्कुल कॉलेजों की छुट्टी की हुई है वहीं लोग अपने बच्चों के साथ घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इसी बीच देहरादून-दिल्ली हाईवे पर स्थित सैय्यद माजरा गांव के कब्रिस्तान से एक बेहद मार्मिक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। तेज बारिश के कारण हुए मिट्टी कटाव और पानी के तेज बहाव ने कब्रिस्तान में भारी तबाही…

Read More

सहारनपुर में उफनाई सहंश्रा नदी, तेज बहाव में बहे बाइक सवार, ग्रामीणों ने बचाई जान

Saharsra river overflows in Saharanpur, Bike riders swept away by strong currents, Villagers save their lives

सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते बरसाती नदियां उफान पर हैं। इसी बीच बेहट तहसील क्षेत्र के जैतपुर के पास सहंश्रा नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी पार कर रहे बाइक सवार तेज बहाव में बह गए लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी से सभी की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में…

Read More

सहारनपुर में ससुराल पहुंच पति ने पत्नी का गला काटा, 14 साल पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत

Saharanpur Murder News,

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना फतेहपुर इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मीनू की उसके मायके में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि महिला खून से लथपथ हालत में कमरे में तड़पती रही। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के…

Read More

चार साल का प्यार, परिवार की असहमति और दो जिंदगियों का दर्दनाक अंत, सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन और टीचर की मौत ने छोड़े कई सवाल

Couple Suicide in Saharanpur, Deaths of Lab Technician and Teacher, Saharanpur Suicide Case Updates, Death of Lab Technician and Teacher, Saharanpur Latest News Updates,

सहारनपुर : सहारनपुर शहर बुधवार रात उस समयअफरा तफरी मच गई जब एसबीआई कॉलोनी के कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। कमरे के भीतर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। एक तरफ 40 वर्षीय लैब टेक्नीशियन सैम कमनिश का शव खिड़की के सहारे फंदे से लटका हुआ था और उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी। दूसरी ओर फर्श पर 23 वर्षीय शिक्षिका आस्था का शव पड़ा था, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। शुरुआती जांच  के बाद आशंका जताई जा रही है कि आस्था ने जहरीला पदार्थ…

Read More