मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटे-बहुओं ने उठाया जिम्मा, बोले- माता-पिता की सेवा ही भोलेनाथ की सच्ची भक्ति

Saharanpur's Unique Kanwar Yatra, Kanwar Yatra 2026, Saharanpur News, Unique Kanwar Yatra 2026,

सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच सहारनपुर में एक ऐसी अनोखी कांवड़ ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसे देखकर हर कोई इस परिवार की जमकर तारीफ कर रहा है। यह परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है, जो अपनी बुजुर्ग मां को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़ तक पैदल कांवड़ यात्रा कर रहा है। खास बात यह है कि बुजुर्ग मां को सिर्फ बेटा ही…

Read More

देवबंद में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप; नामजद कार्रवाई की मांग

देवबंद में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप; नामजद कार्रवाई की मांग

सहारनपुर : देवबंद के मोहल्ला मुल्तानियान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। परिजनों ने नगर के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वह साहिल को घर से बुलाकर ले गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जहर देकर घर के पास छोड़ दिया गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कर सख्त…

Read More

4 करोड़ के मकान पर 22 करोड़ का हाउस टैक्स! नोटिस देखकर सदमे में आया परिवार, बोले- ‘अब इंसाफ के लिए जाएंगे कोर्ट’

22 crore rupees in house tax on the house, The family was shocked to see the notice

सहारनपुर : एक घर जिसे बनाने में वर्षों की मेहनत, सपने और जीवन भर की कमाई लगी हो, उस पर यदि उसकी कीमत से कई गुना अधिक टैक्स का नोटिस आ जाए तो किसी भी परिवार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सहारनपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने नगर निगम की कर निर्धारण व्यवस्था और जीआईएस सर्वे की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के वार्ड नंबर 2 के रामनगर में मल्हीपुर रोड़ पर फरहाद आलम गाड़ा को नगर…

Read More

श्रवण कुमार की मिसाल : 100 वर्षीय दादी को कंधों पर बैठाकर 300 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार

100 वर्षीय दादी को कंधों पर बैठाकर 300 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार

सहारनपुर : सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर से गुजर रही एक अनोखी कांवड़ इन दिनों श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह यात्रा केवल भगवान शिव के प्रति आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार और बुजुर्गों के सम्मान की ऐसी मिसाल पेश कर रही है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। पंजाब से आए एक परिवार ने अपनी 100 वर्ष से अधिक आयु की दादी सुनहरी देवी को पालकी में कंधों पर बैठाकर हरिद्वार पहुंचाया, उन्हें गंगास्नान कराया और…

Read More

सावन स्पेशल : सहारनपुर का 500 साल पुराना भूतेश्वर महादेव मंदिर, जहां मराठा काल की विरासत में बसती है भोलेनाथ की भक्ति

मराठा काल की विरासत में बसती है भोलेनाथ की भक्ति

सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही पूरा उत्तर भारत भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे सुनाई देते हैं। कहीं कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आते हैं, तो कहीं शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। सावन के पहले सोमवार को भी सहारनपुर के मंदिरों में ऐसा ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। लेकिन इन सबके बीच सहारनपुर का ऐतिहासिक भूतेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धा, आस्था और इतिहास…

Read More

सहारनपुर में 469 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई

Drug smuggler arrested with hashish

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 469 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पकड़ी गई चरस की कीमत 20 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन…

Read More

कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे सांसद इमरान मसूद, बोले- हिंदू-मुस्लिम मिलकर निभाते हैं सेवा की परंपरा

Imran Masood in Kawad Yatra SAWAN 2026

सहारनपुर : सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए सहारनपुर में जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शीतल जल, चिकित्सा, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। शनिवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें जलपान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कांवड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,…

Read More

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार बना मासूम की मौत की वजह, प्रेमी पर 6 माह के बच्चे की हत्या का आरोप, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

A love affair on Instagram led to the death of an innocent child, A lover has been accused of murdering a 6-month-old child

सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गंगोह के दौलतपुर छन्नों गांव निवासी इमरान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शबाना इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी विशाल के साथ चली गई और इसी दौरान उनके छह महीने के बेटे समीर की मौत हो गई। इमरान का आरोप है कि विशाल ने उसके बेटे की हत्या कर शव मेरठ के नौचंदी क्षेत्र के एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे देर रात गिरफ्तार…

Read More

‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 480 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Two notorious drug smugglers arrested

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 480 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें विधिक कार्यवाई की जा रही है।  पास से पकड़ी गई चरस की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 24 लाख…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग युवती को भगाने और दुष्कर्म का आरोप 

Accused arrested in case of rape and POCSO Act of minor

सहारनपुर : सहारनपुर में थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को चिलकाना अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना कोतवाली मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी…

Read More