सिध्दपीठ शाकम्भरी देवी में आया बाढ़ का पानी, श्रदालुओं ने भागकर बचाई जान, नवरात्रे की तैयारियां हुई ध्वस्त 

Flood In Shakambhari Devi

सहारनपुर : पहाड़ों में हुई बारिश का कहर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात में हुई बारिश के बाद शिवालिक की छोटी पहाड़ियों के बीच सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में बाढ़ आ गई। मंदिर परिसर में तेज बहाव के साथ आये पानी से माता के दर्शन करने आये श्रदालुओं में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते शाकम्भरी देवी की बरसाती नदी उफान पर आ गई। जिससे कई वाहन पानी में डूब गए जबकि श्रद्धालुओं ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान नवरात्र मेले की…

Read More

22.57 लाख के झंडे के मामले में दोनों पक्षों को नोटिस जारी, पक्षकार रखेंगे अपना पक्ष 

Saharanpur News

सहारनपुर : छुटमलपुर नगर पंचायत में कथित धोखाधड़ी के मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। दोनों पक्षों को शुक्रवार को दस्तावेजों के साथ कार्यालय में तलब किया गया है। एडीएम सलिल पटेल ने बताया कि नगर पंचायत के संबंध में पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसलिए, पूर्व में हुए विकास कार्यों के टेंडरों से संबंधित दस्तावेजों को भी जाँच के दायरे में शामिल किया जाएगा। जाँच जल्द से जल्द पूरी कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कुछ दिन पहले…

Read More

जिले में 77,000 से अधिक वाहनों के ई-चालान रद्द किए जाएँगे, जानिये परिवहन निगम की निति !

Saharanpur News

सहारनपुर : परिवहन विभाग द्वारा 2017 से 2021 के बीच जारी किए गए ई-चालान रद्द किए जाएँगे। इससे जिले के 77,000 से अधिक वाहन चालकों को लाभ होगा। फिटनेस, परमिट, हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और अन्य संबंधित मामलों से संबंधित चालान स्वतः ही हट जाएँगे। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह द्वारा जिलाधिकारी को जारी निर्देशों के अनुसार, 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच वाहनों के लिए जारी किए गए सभी ई-चालान रद्द किए जाने हैं। आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्तमान में ऐसे 75,000 से अधिक चालान लंबित…

Read More

खनन विभाग की करतूत का खुलासा, 102 डिस्पैच नंबर खाली छोड़ने के पीछे की वजह क्या ?

Saharanpur News

सहारनपुर : खनन विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। मई 2024 से अगस्त 2025 के बीच 102 डिस्पैच नंबर खाली छोड़े गए। राज्य कार्यालय निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यह खेल पिछली तारीख में आदेश जारी करने के इरादे से किया गया था। खेल के उजागर होने पर संभागीय आयुक्त ने अब जिला खनन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं घोटाले के खुलासे के बाद से खनन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि…

Read More

जांच में मेला गुघाल के ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के चलाये जा रहे झूले

Mela Ghugal Saharanpur

सहारनपुर : मेला गुघाल में झूला गिरने की घटना में कई बच्चों के घायल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अधिकारीयों की टीम ने मेला गुघाल पहुँच कर जांच की तो कई झूले बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के मिले। जिस अधिकारियों ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि मेला ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। ADM प्रशासन ने बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले झूलों को हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले झूलों का संचालन बंद करने के आदेश दिए। आपको बता दें कि…

Read More

ऐतिहासिक मेला गुघाल में टूटा झूला, कई लोग घायल, मेला ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा 

Mela Ghugal Saharanpur

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चल रहे ऐतिहासिक मेला गुघाल में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक झूला टूटने से हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में झूले के निचे दबे लोग बामुश्किल बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं है। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर में…

Read More

उलेमा ने महिलाओं के जिम पार जताई आपत्ति, कहा- पुरुषों और महिलाओं का एक साथ जिम करना इस्लामी शरीयत के खिलाफ

Ulema on Gym

देवबंद : इन दिनों पुरषों और महिलाओं में जिम करने को लेकर होड़ सी लगी हुई है। खुद को फिट रखने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां भी जिम में वर्कआउट कर रही हैं। मुस्लिम महिलाओं और युवतियों के पुरुषों के साथ जिम जाने पर उलेमाओं ने न सिर्फ एतराज जताया है बल्कि इस्लाम के खिलाफ करार दिया है। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और विद्वान मौलाना कारी इसहाक गोरा ने पुरुषों और महिलाओं के एक साथ जिम करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह तरीका शरीयत…

Read More

स्मार्ट सिटी में अज़ाब कारनामे, जिस कपंनी को किया गया ब्लैकलिस्ट, 20 दिन में बहाल कर दे दिया काम, एक बार फिर सामने आई बड़ी लापरवाही

Saharanpur News

सहारनपुर : सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही फिर पकड़ी गई है। नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह वही कंपनी है, जिसे पिछले महीने निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था और उसकी जमानत राशि जब्त कर ली गई थी। सरकार में पहुंच के चलते कंपनी को महज 20 दिन में बहाल तो कर दिया गया, लेकिन कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि…

Read More

अवैध खनन कराने के लिए पुलिस कर रही अवैध वसूली, खनन माफिया से सांठ-गांठ करते पुलिस का वीडियो आया सामने

Police is extorting money to facilitate illegal mining, video of police in connivance with mining mafia comes to light

सहारनपुर : एक ओर जहां जिलाधिकारी मनीष बंसल अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने के दावे कर रहे हैं वहीं रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी न सिर्फ जिलाधिकारी के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि खनन माफिया के साथ सांठ-गांठ कर अवैध खनन कराने में खुलेआम मदद कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस कर्मी बाकायदा सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस महकमे के आला अधिकारीयों ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी है। वीडियो 5 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें…

Read More

ग्लोबल यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेचीं गई डिग्रियाँ, मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस 

Degrees were sold by creating a fake website of Glocal University

सहारनपुर : मिर्जापुर स्थित ग्लोबल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट बनाकर छात्रों को फर्जी डिग्रियाँ और प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। ग्लोबल यूनिवर्सिटी की डीन डॉ. रेशमा ताहिर ने अपनी शिकायत में बताया कि विश्वविद्यालय की असली और अधिकृत वेबसाइट https://glocaluniversity.edu.in/ है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की कोई अन्य वेबसाइट मान्य नहीं है, लेकिन अज्ञात साइबर आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों की अलग-अलग फर्जी डिग्रियाँ और प्रमाण पत्र जारी कर दिए।…

Read More