बाढ़ के कारण दर्जनों गाँवों का संपर्क कटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुँच रहे छात्र-छात्राएं 

Students risking their lives to reach school

सहारनपुर : सरकार की घोर लापरवाही स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। एक ओर सरकार बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा के प्रति सजग है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर, तहसील बेहट क्षेत्र में बरसाती नदियों में आई बाढ़ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। गाँव मंझाड़ी और रसूलपुर के बीच यमुना नदी में जान जोखिम में डालकर छात्र स्कूल पहुँच रहे हैं। नदी में बाढ़ जैसे हालात के कारण दर्जनों गाँवों का…

Read More

कैराना सांसद इकरा हसन ने एडीएम पर दुर्व्यवहार के लगाए आरोप, एडीएम पर सांसद को गेट आउट फ्रॉम माय ऑफिस कहने का भी आरोप

Kairana MP Iqra Hasan accused ADM of misbehavior

सहारनपुर : कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन ने एडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इकरा हसन ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है। सांसद इकरा हसन ने एडीएम प्रशासन पर न सिर्फ अभद्रता का आरोप लगाया है बल्कि ऑफिस से बाहर निकालने के साथ धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामला जनप्रतिनिधि से जुड़ा होने के चलते मंडलायुक्त ने मामले की जांच बैठा दी है। आपको बता दें कि कैराना से सपा सांसद इकरा हसन एक जुलाई को छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा…

Read More

मराठा कालीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, सावन के पहले सोमवार को किया जलाभिषेक

Performed Jalabhishek on the first Monday of Sawan

सहारनपुर : पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को शिवमंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसा ही नजारा सहारनपुर के मराठा कालीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला जहां बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने अपने आराध्य नाथो के नाथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 500 साल पहले मराठा शासक ने बनवाया था और इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से लगातार 40 दिन तक इस मंदिर में जलाभिषेक करने पर हर मनोकामना पूरी हो जाती…

Read More

स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली के के माध्यम से दिया जल संरक्षण का सन्देश

Saharanpur News

सहारनपुर : एस ए एम इंटर कॉलेज सहारनपुर में आज प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता जी के निर्देशन पर सहारनपुर में बहने वाली प्रमुख नदियों की स्वच्छ कैसे रखा जाए? इस विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रातः स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता हेतु निबंध प्रतियोगिता में नदियों के जल को पॉलिथीन से मुक्त रखने, कूड़ा कचरा न डालने पर सामाजिक जागृति हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता ने छात्रों को जलीय स्वच्छता के बारे…

Read More

पत्रकार और उसके भाई की हत्या के मामले में माता-पिता और बेटे को आजीवन कारावास, गोबर दो परिवारों की बर्बादी का कारण बना

Saharanpur News

सहारनपुर : पत्रकार आशीष धीमान और उनके भाई आशुतोष धीमान की हत्या के मामले में सहारनपुर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बेटे समेत माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 की अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर यह फैसला सुनाया है। एडीजीसी अमित त्यागी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या 11) आलोक शर्मा की अदालत ने मुख्य आरोपी महिपाल सैनी, उसकी पत्नी…

Read More

कावड़ मेला शुरू होते की रूट हुए डायवर्ट, आठ जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में बांटा गया सहारनपुर जनपद

Kanwar Mela 2025 starts tomorrow, Haridwar divided into three zones, 7 crore people expected to come, 18 companies of central paramilitary forces deployed for the fair

सहारनपुर : शुक्रवार से सावन महीना शुरू हो गया है। सावन महीना शुरू होते देश भर के कोने कोने से शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए निकल पड़े हैं। उत्तर प्रदेश के साथ साथ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से करोड़ों शिवभक्त हर की पैड़ी हरिद्वार से कावड़ में गंगाजल भर कर अपने गंतव्यों को जाते हैं। जनपद सहारनपुर हरिद्वार जिले का पडोसी जनपद है जिसके चलते बड़ी संख्या में कावड़ यात्रियों की टोलियां सहारनपुर से होकर शिवालयों के लिए प्रस्थान करते हैं। यही वजह है कि सहारनपुर पुलिस और…

Read More

विशाखापत्तनम ले जाकर किया बलात्कार, पंचायत के दबाव में करनी पड़ी शादी, अब दहेज़ ना मिलने पर घर निकाला

Raped in Visakhapatnam had to marry under pressure from panchayat, Now evicted from home for not getting dowry

सहारनपुर : थाना मिर्जापुर इलाके के गांव कासमपुर पाडली की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के पाँच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर विशाखापत्तनम ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। मामला बढ़ा तो पंचायत के दबाव में जबरन शादी करा दी गई। अब ससुराल वाले दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर…

Read More

राज्य मंत्री ने त्रिवेणी का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया, नोडल अधिकारी रामकेवल एवं जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया

UP Giverment Plantations

सहारनपुर : लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र, राधा विहार कॉलोनी नुमाइश कैंप में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) का पौधा रोपकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री, महापौर, विधायक सदर, नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, महानगर अध्यक्ष भाजपा, नगर आयुक्त एवं डीएफओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को सहजन भंडारा के अंतर्गत सहजन के पौधे वितरित किए। ब्रजेश सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा…

Read More

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मंडलायुक्त ने पोर्टल लॉन्च किया, एक क्लिक पर मिलेगी सभी सुविधाओं की जानकारी

Divisional Commissioner launches portal for the convenience of Kanwar pilgrims

सहारनपुर : सहारनपुर जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा 2025 को सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से संपन्न कराने के लिए एक अनूठी पहल की है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिले के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए वेब पेज लिंक और क्यूआर कोड का उद्घाटन किया। पोर्टल के माध्यम से गूगल मैप्स के माध्यम से शौचालय, चिकित्सा शिविर, पेट्रोल पंप, ढाबे, पुलिस स्टेशन, रूट डायवर्जन, कांवड़…

Read More

वायरल बुखार से बचने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां बरतना बहुत ज़रूरी है – डॉ अनिल जग्गनाथ

डॉ अनिल जगन्नाथ

सहारनपुर : मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है। यह अक्सर अचानक होता है और इसमें सर्दी, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और हल्का बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कुछ सावधानियों और घरेलू उपायों से हम इससे बच सकते हैं और इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं। वायरल बुखार से बचने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां बरतना बहुत ज़रूरी है: अपने हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से धोएं, खासकर खाने से पहले और बाद में, या जब आप किसी सार्वजनिक…

Read More