बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली दौरे के दौरान प्रदेश के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। अब ग्राम प्रहरियों को हर महीने 2500 रुपये के बजाय 3500 रुपये मानदेय मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 70 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने बरेली के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई मंत्री, सांसद…
Read MoreCategory: राज्य
सहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बरेली से लाए थे नशे की खेप
सहारनपुर : जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों…
Read Moreप्रदूषण के विरोध से फैक्ट्री में खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा गंभीर; 11 लोगों पर मुकदमा
सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुरा में टायर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फैक्ट्री परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार…
Read Moreसहारनपुर में अवैध हथियारों के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, 32 लाख रुपये कैश बरामद
सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में मेरठ एसटीएफ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर पोल निवासी हसन और उसके बेटे अहतशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार डबल बैरल बंदूकें, 111 जिंदा कारतूस और 32 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक गहरे नीले रंग की वैन्यू कार भी जब्त की गई है। भारी मात्रा में हथियार…
Read Moreमां शाकुंभरी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, दो दर्जन घायल
सहारनपुर : मां शाकुंभरी देवी के दरबार से ज्योत लेकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब देवबंद थाना क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार कई श्रद्धालु उछलकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची…
Read Moreदिल्ली में कुमारी सैलजा से मिले हरीश रावत, 2027 में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य पर हुई चर्चा
देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में नेताओं के बयानों और आपसी संवाद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद हरीश रावत ने साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। रावत ने कहा कि सभी का एक ही उद्देश्य है कि कांग्रेस को मजबूत किया जाए और वर्ष 2027 में उत्तराखंड में परिवर्तन लाया जा सके। प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में हरीश रावत और कुमारी सैलजा…
Read Moreहरिद्वार में पत्नी की हत्या के इरादे से तमंचा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, रुड़की में पुलिस-बदमाशों के बीच दौड़भाग
कनखल में बिना नंबर की बाइक पर बैठा मिला आरोपी, तलाशी में 315 बोर का तमंचा बरामद; रुड़की में कार का टायर पंक्चर होने पर एक संदिग्ध पकड़ा गया हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया, जबकि रुड़की में पुलिस ने पीछा करने के बाद कार सवार एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। कनखल में गिरफ्तार व्यक्ति पर आरोप है कि वह पत्नी से विवाद के चलते उसकी हत्या करने के इरादे से तमंचा लेकर जा…
Read Moreउत्तराखंड के 106 युवाओं को विदेश में मिली नौकरी, जापान बना पहली पसंद; धामी सरकार बढ़ाएगी प्रशिक्षण केंद्र
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से युवाओं को मिल रहे अवसर, प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के 158 केंद्र संचालित; उत्तरकाशी और टिहरी में भी खुलेंगे केंद्र देहरादून : उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार कौशल विकास और विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रही है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेश में नौकरी हासिल कर चुके हैं। इनमें 75 युवा जापान, 30 सऊदी अरब और…
Read Moreडेनिस शराब विवाद पर हरदा का पलटवार, बोले- घोटाला था तो जांच कराएं सुबोध उनियाल
देहरादून : उत्तराखंड में डेनिस शराब विवाद को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा पर पलटवार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि डेनिस शराब के मामले में कोई घोटाला हुआ है, तो सरकार जांच कराए। वह खुद जांच के लिए टास्क फोर्स के सामने पेश होने को तैयार हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए सवाल उठाया…
Read Moreकांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में जुटे बसपा कार्यकर्ता, मायावती ने दोहराई भारत रत्न की मांग
आकाश आनंद ने छुए बुआ मायावती के पैर, करीब 30 सेकंड तक झुके रहे; आनंद कुमार और ईशान आनंद की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आवास पर कांशीराम की तस्वीर और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। मायावती के साथ उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक…
Read More