नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर पिछले महीने हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ज्यादती और प्रदर्शनकारियों के साथ कथित हिंसा के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने एक हाई पावर इंक्वायरी कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। कमेटी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों को लगी चोटों और महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच करेगी। चीफ…
Read MoreCategory: राज्य
वंदे मातरम् पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अमित शाह बोले- कांग्रेस का फैसला राष्ट्रविरोधी
नई दिल्ली : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की ओर से 1937 के प्रस्ताव का हवाला देते हुए राष्ट्रगीत के केवल दो अंतरे गाने के फैसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कांग्रेस के इस निर्णय को ‘राष्ट्रविरोधी’ बताते हुए देशभर में इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा…
Read MoreISI की कथित आतंकी साजिश पर बड़ा प्रहार, शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्ध गिरफ्तार
लखनऊ : देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कथित साजिश पर उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस और एसटीएफ ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश से जुड़े पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है। अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 मुकदमे दर्ज कर 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक,…
Read Moreसावधान! हापुड़ से NCR पहुंच रहा मिलावटी मावा-पनीर, 50% से ज्यादा सैंपल फेल; सेहत पर गंभीर खतरे की चेतावनी
हापुड़ : अगर आप बाजार से मावा, पनीर और इनसे बनी मिठाइयां खरीदकर बेफिक्र होकर खा रहे हैं, तो सतर्क होने की जरूरत है। हापुड़ में खाद्य पदार्थों की जांच से जुड़े आंकड़ों ने मिलावटखोरी की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। पिछले एक वर्ष में जांच के लिए भेजे गए पनीर के 48 नमूनों में से 28 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें चार नमूनों को असुरक्षित और 24 को सब-स्टैंडर्ड पाया गया। हापुड़ से बड़ी मात्रा में मावा और पनीर NCR के विभिन्न इलाकों तक पहुंचने की बात सामने…
Read Moreवाराणसी में दो दिन से लापता छात्रा का शव मिला, किराए के कमरे से उठी दुर्गंध; हत्या का मुकदमा दर्ज
वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 22 वर्षीय छात्रा का शव एक मकान के किराए के कमरे से मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खुलवाया तो अंदर युवती का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य…
Read Moreनजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर के युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश, अग्निवीर भर्ती में 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़
सहारनपुर : भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा करने का सपना लिए बिजनौर जिले के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में अपना दमखम दिखाया। नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर तहसीलों से पहुंचे युवाओं ने जोश, अनुशासन और शानदार शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भर्ती मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। कुल 1,115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया जिनमें से 880 युवाओं ने दौड़ सफलतापूर्वक पास कर अगली चुनौती की ओर कदम बढ़ाया। ARO मेरठ के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर ग्राउंड, सहारनपुर में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026…
Read Moreसहारनपुर दिशा बैठक में सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक आमने-सामने, ‘चाय-पकौड़ी’ पर गरमाया माहौल
सहारनपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक मंगलवार शाम विकास भवन सभागार में उस समय चर्चा में आ गई, जब विकास कार्य से जुड़े एक मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच तीखी बहस हो गई। बैठक में हुई नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। दिशा बैठक की अध्यक्षता सांसद इमरान मसूद कर रहे थे।…
Read Moreशराब की दुकान के सेल्समैन लोकेश की हत्या का मामला सुलझा, पहचान होने के डर से उसे पानी में डुबो दिया गया था
सहारनपुर : नागल थाना इलाके में शराब की दुकान के सेल्समैन लोकेश की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। डिजिटल सबूतों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो गैर-कानूनी चाकू, दो मोबाइल फोन, लोकेश का बैग, दो बाइक और ₹1,490 बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुकान की बिक्री का पैसा लूटने के इरादे से कई दिनों से लोकेश का पीछा कर रहे थे। उन्हें शक था कि लोकेश के लाल बैग में शराब की बिक्री का पैसा…
Read Moreलखनऊ में अवैध डेयरियों पर बड़ा एक्शन, दरोगा पर चेन से हमला, 24 पर मुकदमा, हिरासत में ली गई 200 भैंसे
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई उस वक्त हिंसक हो गई, जब अभियान का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस और निगम की संयुक्त टीम पर पथराव और हमला कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी दरोगा विनय पटेल को दौड़ाकर पीटा और लोहे की जंजीर से हमला किया। घटना में दरोगा समेत नगर निगम के कई कर्मचारी घायल हुए। पुलिस ने मामले में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दो महिलाओं को गिरफ्तार…
Read Moreअग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं की जोर आजमाइश, 670 युवाओं में मारी बाजी
सहारनपुर : सहारनपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को बागपत जिले की बड़ौत और खेकड़ा तहसील के 970 अभ्यर्थियों ने जोर आजमाइश की। कड़ी मेहनत और जोश के साथ मैदान में उतरे युवाओं में से 670 अभ्यर्थियों ने पहली शारीरिक परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का सामना करना पड़ेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। दौड़ में सफल रहने वाले युवाओं की शारीरिक माप, बीम, पुशअप समेत अन्य निर्धारित मानकों पर परीक्षा ली…
Read More