देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंटरनेशनल शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का शानदार आगाज हो गया है। हिमाद्रि आइस रिंक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के शीर्ष स्केटर्स हिस्सा ले रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान एशियन स्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष म्योंग-ही चांग समेत कई अंतरराष्ट्रीय खेल अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में भारतीय संस्कृति और एशियाई एकता की झलक देखने को मिली। भारतीय स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से तैयार किए गए ‘One Asia, One…
Read MoreCategory: राज्य
नितिन नबीन की नई टीम में अनुभव, वापसी और नई पीढ़ी का संतुलन; बीजेपी ने संगठन के अगले चरण की पटकथा लिखी
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पहली नजर में यह सिर्फ पदों और नामों की घोषणा दिखाई देती है, लेकिन सूची को ध्यान से देखें तो इसमें बीजेपी के संगठन की आने वाली दिशा के कई संकेत छिपे नजर आते हैं। वरिष्ठ चेहरों के अनुभव, चुनावी रणनीति के माहिर नेताओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक समूहों के प्रतिनिधित्व के साथ नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का संतुलन साधने की कोशिश की गई है। नई टीम…
Read More78 हजार कोटेदारों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल
सहारनपुर : प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी करते हुए इसे ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है। इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली की शुरुआत की गई है। सरकार के इस कदम से जहां कोटेदारों को आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। लखनऊ में आयोजित…
Read Moreमृदा परीक्षण के बिना नहीं बनेगी ओवरहेड टंकी, जल जीवन मिशन ने कसा शिकंजा
लखनऊ : जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बन रही पेयजल टंकियों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में किसी भी स्थान पर ओवरहेड टंकी का निर्माण बिना मृदा परीक्षण के नहीं किया जाएगा। जल जीवन मिशन ने सभी निर्माण एजेंसियों के लिए मिट्टी की जांच को अनिवार्य कर दिया है। आदेश के मुताबिक, टंकी निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित स्थल की मिट्टी की भार वहन क्षमता, संरचना और अन्य तकनीकी मानकों की जांच करनी होगी। मृदा…
Read Moreस्टेज पर बुर्का पहनकर डांस का वीडियो वायरल, क़ारी इसहाक़ गोरा ने जताई नाराज़गी; कार्रवाई की मांग
सहारनपुर : जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक एवं प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर कड़ी नाराज़गी जताई है। वीडियो में कुछ युवतियां स्टेज पर बुर्का पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। क़ारी इसहाक़ गोरा ने इस तरह की प्रस्तुति को शर्मनाक बताते हुए प्रशासन से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि सबसे पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि वीडियो में दिखाई…
Read Moreसहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ, हापुड़ के 899 युवाओं ने दिखाया जोश
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हुआ। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित भर्ती रैली के पहले दिन हापुड़ जिले के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। भर्ती मैदान में सुबह से ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह, जोश और देशभक्ति का माहौल नजर आया। भर्ती रैली का आयोजन कर्नल सत्यजीत बेबले, निदेशक भर्ती, ARO मेरठ के नेतृत्व में किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार संचालित…
Read Moreशादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चर्च का पास्टर, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चर्च के पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी पर शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में जसपाल मसीह से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद…
Read Moreसहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, उड़ता पंजाब बनाने की मंशा पर फिरा पानी
सहारनपुर : सहारनपुर जिले को उड़ता पंजाब बनाने की योजना एक बार फिर नाकाम हुई है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है। करोड़ों की स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ कर जहां पुलिस अपनी पीठ थप थपा रही…
Read Moreसरसावा सड़क हादसे में ITBP DIG और ड्राइवर की मौत, छह घायल
सहारनपुर : देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में डीआईजी के गनर समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे सरसावा थाना क्षेत्र में झबीरन कट के पास हुआ। डीआईजी परमेन्द्र सिंह मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के…
Read Moreहांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में CM नायब सिंह सैनी ने फहराया तिरंगा, किसानों और रोजगार पर कही बड़ी बात
हांसी: हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज़िला-स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सरकारी कॉलेज में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान, स्कूली छात्रों ने ‘वंदे मातरम’ गीत की शानदार प्रस्तुति से माहौल को देशभक्ति के जोश से भर दिया। अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में हांसी की भूमिका के इतिहास को याद करते हुए कहा, “हांसी के लोगों ने 1857 की क्रांति में उत्साहपूर्वक भाग…
Read More