सहारनपुर : सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली 17 अगस्त से 9 सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित होगी। इस भर्ती रैली में एआरओ मेरठ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 13 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणी के उम्मीदवार शामिल होंगे। वहीं, अग्निवीर…
Read MoreCategory: राज्य
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर PM मोदी का संदेश- ‘वादा पूरा हुआ, पेपर माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा’
नई दिल्ली : संसद के दोनों सदनों से पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों की रोकथाम) अमेंडमेंट बिल, 2026 के पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश में भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक करने वाले गिरोह और पेपर माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्यसभा से बिल पारित…
Read Moreजौहर यूनिवर्सिटी विवाद: धरना खत्म, फिर भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रास्ते बंद होने का आरोप; एडमिशन लेने पहुंच रहे छात्रों को परेशानी
रामपुर : मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहा विवाद धरना खत्म होने के बाद भी पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से जारी ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद कई दिनों तक छात्र धरने पर बैठे थे। बाद में मंडल आयुक्त की ओर से अगले आदेश तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, धरना समाप्त होने के बावजूद यूनिवर्सिटी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और रास्तों…
Read Moreदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तीन महीने में पुल में दरार, एनएचएआई ने कहा- घबराने की बात नहीं
सहारनपुर : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होने के करीब तीन महीने बाद ही बड़गांव इंटरचेंज पर देवबंद-नानौता मार्ग के ऊपर बने पुल के निचले हिस्से में दरारें दिखाई देने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता का माहौल है। गुरुवार को एनएचएआई की टीम द्वारा दरारों की मरम्मत के लिए पैचिंग का कार्य किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे के…
Read Moreलखनऊ में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, अमीनाबाद में 5 दवा कारोबारियों पर FIR
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नकली दवाओं के कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने फर्जी बिलिंग और कागजी लेनदेन के जरिए नकली दवाओं को बाजार में खपाने वाले कथित नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में अमीनाबाद थाने में पांच दवा कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग की कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्वाइंट कमिश्नर ब्रजेश कुमार के मुताबिक, जांच में सामने आया कि कुछ दवा कारोबारियों द्वारा बिना वास्तविक…
Read Moreअमेठी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबकर मां-बेटे की मौत, छोटे भाई को ग्रामीणों ने बचाया
अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तालाब में गई भैंस को निकालने के लिए बेटा पानी में उतरा था। पानी अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। बेटे को डूबता देख मां भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए। हादसे में परिवार के एक अन्य बेटे की जान भी खतरे में पड़ गई थी, लेकिन…
Read Moreसंसद में पास हुए पेपर लीक बिल पर मायावती ने उठाए सवाल, बोलीं- सिर्फ सख्त सजा से नहीं रुकेगा अपराध, रोकथाम के लिए भी करने होंगे ठोस उपाय
लखनऊ : संसद में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त प्रावधानों वाले बिल के पास होने के बाद अब इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पेपर लीक निरोधक कानून को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल पेपर लीक के बाद दोषियों को सख्त सजा देने का प्रावधान करने से इस गंभीर समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं होगा। सरकार को सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि…
Read Moreयूपी में शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की सुगबुगाहट, हाईकोर्ट में याचिका के बाद गरमाई सियासत; जानिए क्या हैं पक्ष और विपक्ष के तर्क
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के संभावित विलय को लेकर सियासी और सामाजिक बहस तेज होती नजर आ रही है। प्रदेश में वर्तमान समय में शिया और सुन्नी समुदाय के लिए अलग-अलग वक्फ बोर्ड काम कर रहे हैं। दोनों बोर्डों के पास संबंधित समुदायों की वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन है और दोनों के अध्यक्ष, सदस्य, समितियां तथा प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी अलग-अलग हैं। अब दोनों बोर्डों को मिलाकर एक संयुक्त मुस्लिम वक्फ बोर्ड बनाए जाने की मांग ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया…
Read Moreवर्दी का भरोसा बना मौत का जाल! अस्पताल से 10 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया सिपाही, हत्या के बाद श्मशान घाट में फेंका शव
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की वर्दी पहने एक सिपाही पर 10 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने बच्ची को घर छोड़ने का झांसा दिया और बाइक पर अपने साथ ले गया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर उसके शव को चिलुआताल क्षेत्र के श्मशान घाट में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी…
Read Moreसहारनपुर में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली पर सवाल, छापेमारी में लाइसेंस एक्सपायर मिला; तेल बिक्री पर रोक
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों के पालन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी बीच बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार ने जिलापूर्ति अधिकारी के साथ दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। पेट्रोल और डीजल में मिलावट तथा घटतौली की शिकायत के बाद हुई जांच में माप-तौल और तेल की गुणवत्ता सही पाई गई, लेकिन पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिसंबर 2025 में ही समाप्त…
Read More