सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों के पालन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी बीच बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार ने जिलापूर्ति अधिकारी के साथ दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। पेट्रोल और डीजल में मिलावट तथा घटतौली की शिकायत के बाद हुई जांच में माप-तौल और तेल की गुणवत्ता सही पाई गई, लेकिन पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिसंबर 2025 में ही समाप्त…
Read MoreCategory: राज्य
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 8 जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में बंटा जिला; 1750 CCTV कैमरों से निगरानी, आज रात रूट होगा डायवर्ट
सहारनपुर : सावन मास की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार से निकलने वाले कांवड़ियों की बड़ी संख्या सहारनपुर जिले से होकर गुजरती है। यही वजह है कि कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, बिजली, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से…
Read Moreसहारनपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले दोस्ती, फिर दुश्मनी और बाद में हुए समझौते के बावजूद मन में पल रही पुरानी रंजिश आखिरकार एक युवक की जान ले बैठी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को थाना देवबंद की कचहरी चौकी पर जयप्रकाश नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका…
Read Moreसहारनपुर में युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार, दस्तावेज भी बरामद
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में दर्ज युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से युवती के मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड, धर्म परिवर्तन से संबंधित शपथ-पत्र तथा धर्म परिवर्तन के बाद बनवाया गया आधार कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को…
Read Moreकांवड़ियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, भगवानपुर बॉर्डर से होंगे डायवर्ट; जानिए वजह
देहरादून : 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस बार पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी एक्सप्रेसवे को कांवड़ियों की आवाजाही से पूरी तरह मुक्त रखना है, ताकि दिल्ली और देहरादून के बीच सामान्य यातायात निर्बाध रूप से चलता रहे। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस…
Read Moreसीएम धामी ने चैंपियनों का बढ़ाया हौसला, ऋषिकांता सिंह और अनाहत सिंह को दी बधाई
देहरादून : स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित हो रहे 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांता सिंह और स्क्वैश में अनाहत सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि ने देश को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ऋषिकांता सिंह ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप…
Read Moreभाजपा सांसद और NDA मंत्री की बेटियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी घमासान
भुवनेश्वर/गुवाहाटी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जहां विपक्ष और छात्र संगठनों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया, वहीं अब इस मामले में एक दिलचस्प सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा सांसद और NDA सरकार से जुड़े नेताओं के परिवारों की युवा पीढ़ी में भी इस इस्तीफे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ओडिशा की भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाया, जबकि असम सरकार में मंत्री केशव महंत की बेटी दिबिशा महंत…
Read Moreसहारनपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मालिक गिरफ्तार, लाइसेंस से अधिक बारूद और प्रतिबंधित पटाखों के निर्माण का आरोप
सहारनपुर : गंगोह थाना क्षेत्र के नया कुण्डा स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट मामले में सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक हसन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने, प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण कराने और मजदूरों की जान जोखिम में डालने का आरोप है। इसी लापरवाही के चलते हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य अब भी…
Read Moreशादी का एलबम और वीडियो नहीं देने पर फोटोग्राफर को देना होगा एक लाख रुपये हर्जाना, उपभोक्ता आयोग का सख्त आदेश
अलीगढ़ : शादी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का पूरा भुगतान लेने के बावजूद ग्राहक को तय सेवाएं उपलब्ध नहीं कराना एक फोटोग्राफर को भारी पड़ गया। अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए फोटोग्राफर को शादी समारोह से जुड़ी सभी फोटो, वीडियो और प्रिंटेड एलबम शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मानसिक पीड़ा और असुविधा के लिए एक लाख रुपये का हर्जाना भी देने को कहा गया है। मामला अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव निवासी पल्लवी मोहन से जुड़ा…
Read Moreजंतर-मंतर प्रदर्शन पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर दिल्ली पुलिस सख्त, 400 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक
नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही कथित फर्जी और भ्रामक सूचनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन से जुड़ी कई झूठी खबरें, एडिटेड वीडियो, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई सामग्री सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री का उद्देश्य लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना हो सकता है। केंद्रीय जिला के…
Read More