योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं

CM Yogi Adityanath

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वे बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता हासिल करने का रास्ता जनता के जनादेश से होकर गुजरता है, न कि अराजकता और अस्थिरता फैलाने से। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक शक्तियां चुनाव सुधार और लोकतंत्र के नाम पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया…

Read More

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या में भाई हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Murder of a Gram Sevak in Saharanpur, Saharanpur Gram Sevak Murder Case, Murder of a Gram Sevak in Saharanpur, Saharanpur Police Murder Case, Latest News Updates from Saharanpur,

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना में युवती के सगे भाई की संलिप्तता की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह हत्या की सूचना मिलने पर थाना नागल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना…

Read More

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या, बेड पर मिला शव; बेटी को मृत देख माता-पिता के उड़े होश

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या, बेड पर मिला शव; बेटी को मृत देख माता-पिता के उड़े होश

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। कोमल गुरुवार रात अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग बने घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। बेटी को मृत देखकर उनके होश उड़ गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।…

Read More

फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Chief Minister’s Mass Marriage Scheme, Mass Wedding, Mass Wedding in Firozabad, Chief Minister Yogi Adityanath, Chief Minister’s Mass Marriage Scheme,

फिरोजाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फिरोजाबाद के तिलक कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह 196 जोड़ों के लिए यादगार बन गया। समारोह में 129 हिंदू और 67 मुस्लिम जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर नए जीवन की शुरुआत की। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए विभिन्न उपहार और घरेलू उपयोग की सामग्री भी प्रदान…

Read More

राजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, शुक्रवार को लखनऊ में लेंगे सदस्यता

राजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, शुक्रवार को लखनऊ में लेंगे सदस्यता

मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दल बदलने के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद और विधायक राजपाल सैनी एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में रह चुके राजपाल सैनी अब सपा में वापसी की तैयारी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी इस संबंध में बातचीत हो गई है। वह शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024…

Read More

सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की कार्रवाई

Drug smuggler arrested

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की…

Read More

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने से माता-पिता हिरासत में, राहुल-प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

Ankita Bhandari’s Parents

देहरादून : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बेटी को न्याय दिलाने और मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, अंकिता के माता-पिता बीते दिन से नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट…

Read More

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: यूपी में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां

The only place for the mafia is in the soil underground

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े निर्माण करा सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज और जनता की भी होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है, तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। उन्होंने प्रयागराज का उदाहरण देते हुए कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर अब गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ…

Read More

शिवा शर्मा मौत केस: श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह, बोली- शिवा ने की थी आत्महत्या

Death of Rajesh Shiva Sharma, Absconding model Shraddha Dubey, Shraddha Dubey in Nepal, Shiva Sharma murder mystery, Shiva Sharma case, Lucknow News,

लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। वीडियो में श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी। घटना के बाद से फरार चल रही श्रद्धा का कहना है कि वह पुलिस के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराना चाहती है, लेकिन खराब सेहत के कारण फिलहाल सामने नहीं आ पा रही है। दूसरी ओर, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने…

Read More

शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी फरार श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा में सामान लेकर जाती आई नजर; गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस सक्रिय

Shraddha Dubey in Nepal

लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रही उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी गई है। इस बीच नेपाल से सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। फुटेज में श्रद्धा दुबे ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही है। ई-रिक्शा में कुछ सामान भी रखा दिखाई दे रहा है। श्रद्धा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस के संपर्क में है।…

Read More