अयोध्या: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के दान में कथित गड़बड़ी के मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर अंतरिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है। इस बहुचर्चित मामले में अब जांच का अगला चरण शुरू होने जा रहा है, जिसमें कई अहम पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट शासन तक पहुंच चुकी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जा सकता है। मंगलवार को एसआईटी के प्रमुख सदस्य एवं लखनऊ मंडल के आयुक्त…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
पीएम मोदी का कानपुर दौरा तय, 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण
कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुप्रतीक्षित कानपुर दौरा लगभग तय हो गया है। जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में प्रस्तावित इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शहर को करीब 15 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं। जनसभा के लिए गोविंद नगर स्थित निराला नगर रेलवे मैदान और कानपुर-उन्नाव मार्ग पर स्थित एक अन्य स्थल को अंतिम रूप देने पर विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री…
Read More1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह का अंत, सहारनपुर में STF मुठभेड़ में ढेर, पढ़िए ललन सिंह का अपराधिक इतिहास
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पुलिस को सोमवार तड़के उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब 1.25 लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। थाना सरसावा इलाके में हुई मुठभेड़ दौरान घायल हुए ललन सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललन सिंह बिहार और उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट और पुलिसकर्मियों की हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए कुख्यात था।पुलिस के अनुसार ललन सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह, बिहार के…
Read Moreअयोध्या में गरजे सीएम योगी, बोले- सबूत हैं तो SIT को दें, गड़बड़ी करने वाले किसी भी हाल में नहीं बचेंगे
अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर दान गबन के आरोपों को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े कोई ठोस दस्तावेज या साक्ष्य हैं तो उन्हें विशेष जांच दल (SIT) को सौंप देना चाहिए। जांच पूरी होने दीजिए, रिपोर्ट आते ही “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई दोषी पाया गया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Read Moreझांसी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- अयोध्या पर बयानबाजी से बाज आएं
झांसी : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है और करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र विषय पर राजनीति और विवादित बयानबाजी से बचना चाहिए। शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम शताब्दी एक्सप्रेस से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। “अयोध्या पर…
Read Moreशहजाद से शंकर बने युवक का पैतृक गांव में भव्य स्वागत, हिन्दू बनने के बाद परिवार सहित पहली बार पहुंचे पैतृक गांव बहेड़ी गुर्जर
सहारनपुर : हरिद्वार में सनातन धर्म अपनाने के बाद शहजाद से शंकर बने युवक का उनके पैतृक गांव बहेड़ी गुर्जर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ गुरु धर्माचार्य अरुण कृष्ण जी महाराज और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। आपको बटा दें कि 21 अप्रैल को हरिद्वार में शहजाद ने अपने परिवार सहित पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की और सनातन धर्म स्वीकार किया…
Read Moreमायावती ने 2027 के UP विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, कहा “OBC समुदाय का असली हित और भलाई BSP में है।”
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि 2007 में UP में BSP की पहली पूर्ण बहुमत वाली सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश की जाएगी। पिछली गाइडलाइंस के अनुसार, मीटिंग्स में उनके ग्राउंडवर्क और अपना सपोर्ट बेस बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियों की अच्छी तरह से समीक्षा की गई, और चुनाव से जुड़ी खास हिदायतें दी गईं। BSP ऑफिस से जारी एक प्रेस रिलीज में, BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read Moreमशरूम के बीज खरीदने के नाम पर साइबर ठगी, गूगल पर मिले नंबर से संपर्क करना पड़ा महंगा, तीन दिन में किसान के खाते से उड़ाए 2.76 लाख
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने मशरूम की खेती शुरू करने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। पीड़ित किसान ने मशरूम के बीज खरीदने के लिए गूगल पर एक विक्रेता का मोबाइल नंबर खोजा था, लेकिन यह नंबर साइबर ठग का निकला। आरोपी ने खुद को हिमाचल प्रदेश के सोलन का मशरूम बीज व्यापारी बताकर भरोसा जीता और तीन दिनों के भीतर पीड़ित के बैंक खाते से 2 लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए।…
Read Moreमेरठ में ‘गूगल रिव्यू’ से कमाई का झांसा, महिला से 31.53 लाख रुपये की साइबर ठगी
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में साइबर ठगों ने घर बैठे ऑनलाइन कमाई का लालच देकर एक महिला से 31.53 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले छोटे-छोटे टास्क देकर महिला का भरोसा जीता, फिर मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर लाखों रुपये अलग-अलग बैंक खातों और UPI के जरिए ट्रांसफर करा लिए। जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगनी चाही तो सभी नंबर बंद हो गए और उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने FIR…
Read Moreअयोध्या राम मंदिर में दान की रकम पर SIT का शिकंजा, डोनेशन बॉक्स से लेकर CCTV तक की गहन जांच
अयोध्या : राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले दान को लेकर सामने आए कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर परिसर में व्यापक जांच शुरू की। टीम ने मंदिर के डोनेशन सिस्टम, दान पेटियों की सुरक्षा व्यवस्था, नकदी की गिनती की प्रक्रिया, बैंकिंग रिकॉर्ड और CCTV फुटेज समेत कई अहम पहलुओं की पड़ताल की। दोपहर करीब 2:53 बजे मंदिर परिसर पहुंची SIT ने सबसे पहले रामलला के…
Read More