सहारनपुर में सैनी समाज का शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक चेतना व राजनीतिक संगोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब

सहारनपुर में सैनी समाज का शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक चेतना व राजनीतिक संगोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब

शिक्षा, सामाजिक एकता और नशा मुक्ति पर जोर, दहेज व मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की अपील सहारनपुर : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (AISS) के तत्वावधान में रविवार, 30 अगस्त 2026 को दिल्ली रोड स्थित फुलवारी गार्डन में आयोजित ‘सामाजिक चेतना व राजनीतिक संगोष्ठी’ में सैनी समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में सहारनपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोग पहुंचे। संगोष्ठी में सामाजिक एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व, राजनीतिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने जैसे…

Read More

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना मंडी इलाके में पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। CO रविकांत पाराशर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद…

Read More

सहारनपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: ब्लैक स्पॉट, अवैध पार्किंग और स्कूली वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सहारनपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: ब्लैक स्पॉट, अवैध पार्किंग और स्कूली वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सहारनपुर : जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग, ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई, अवैध पार्किंग, डग्गामार वाहनों और स्कूली वाहनों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी…

Read More

नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर के युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश, अग्निवीर भर्ती में 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़

नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर के युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश, अग्निवीर भर्ती में 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़

सहारनपुर : भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा करने का सपना लिए बिजनौर जिले के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में अपना दमखम दिखाया। नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर तहसीलों से पहुंचे युवाओं ने जोश, अनुशासन और शानदार शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भर्ती मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। कुल 1,115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया जिनमें से 880 युवाओं ने दौड़ सफलतापूर्वक पास कर अगली चुनौती की ओर कदम बढ़ाया। ARO मेरठ के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर ग्राउंड, सहारनपुर में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026…

Read More

‘रंगदारी नहीं दी तो होटल में आग लगा दूंगी’, ‘झूठे केस में फंसा दूंगी’; होटल संचालक ने दो पर दर्ज कराई FIR

Saharanpur News

सहारनपुर : जिले में पुरानी पशु मंडी के सामने स्थित एक होटल के संचालक ने पूर्व भाजपा नेता कोमल गुर्जर समेत दो लोगों पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। होटल संचालक का दावा है कि आरोपी करीब एक साल से हर महीने 15 हजार रुपये की रकम लेते रहे। रकम देने से इनकार करने पर होटल में आग लगाने, ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने कोमल गुर्जर और अरुण कुमार के…

Read More

शराब की दुकान के सेल्समैन लोकेश की हत्या का मामला सुलझा, पहचान होने के डर से उसे पानी में डुबो दिया गया था

शराब की दुकान के सेल्समैन लोकेश की हत्या का मामला सुलझा, पहचान होने के डर से उसे पानी में डुबो दिया गया था

सहारनपुर : नागल थाना इलाके में शराब की दुकान के सेल्समैन लोकेश की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। डिजिटल सबूतों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो गैर-कानूनी चाकू, दो मोबाइल फोन, लोकेश का बैग, दो बाइक और ₹1,490 बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुकान की बिक्री का पैसा लूटने के इरादे से कई दिनों से लोकेश का पीछा कर रहे थे। उन्हें शक था कि लोकेश के लाल बैग में शराब की बिक्री का पैसा…

Read More

अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं की जोर आजमाइश, 670 युवाओं में मारी बाजी 

अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं की जोर आजमाइश, 670 युवाओं में मारी बाजी 

सहारनपुर : सहारनपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को बागपत जिले की बड़ौत और खेकड़ा तहसील के 970 अभ्यर्थियों ने जोर आजमाइश की। कड़ी मेहनत और जोश के साथ मैदान में उतरे युवाओं में से 670 अभ्यर्थियों ने पहली शारीरिक परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का सामना करना पड़ेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। दौड़ में सफल रहने वाले युवाओं की शारीरिक माप, बीम, पुशअप समेत अन्य निर्धारित मानकों पर परीक्षा ली…

Read More

शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चर्च का पास्टर, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Minor daughter sexually abused by boyfriend

सहारनपुर : कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चर्च के पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी पर शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में जसपाल मसीह से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद…

Read More

सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, उड़ता पंजाब बनाने की मंशा पर फिरा पानी 

सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, उड़ता पंजाब बनाने की मंशा पर फिरा पानी 

सहारनपुर : सहारनपुर जिले को उड़ता पंजाब बनाने की योजना एक बार फिर नाकाम हुई है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है। करोड़ों की स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ कर जहां पुलिस अपनी पीठ थप थपा रही…

Read More

सरसावा सड़क हादसे में ITBP DIG और ड्राइवर की मौत, छह घायल

Saharanpur ITBP DIG car accident

सहारनपुर : देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में डीआईजी के गनर समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे सरसावा थाना क्षेत्र में झबीरन कट के पास हुआ। डीआईजी परमेन्द्र सिंह मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के…

Read More