सहारनपुर : UP ATS ने सहारनपुर से एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान मुफ्ती जाकिर के रूप में हुई है, जिसे यूपी Anti-Terrorism Squad ने कार्रवाई करते हुए PM मोदी के दौरे से पहले गिरफ्तार किया है। प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने सहारनपुर आने वाले हैं। ATS के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के पाकिस्तान स्थित कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क होने के सबूत मिले हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया…
Read MoreTag: Saharanpur News
सहारनपुर में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में एक युवक द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मक्का बांस गांव का है, जहां युवक खुलेआम सड़क पर अपनी स्पोर्ट्स बाइक से जानलेवा करतब करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में युवक कभी चलती बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करता दिखता है, तो कभी अगला पहिया हवा में उठाकर सिर्फ पिछले पहिये पर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता नजर आता है। हैरानी की बात…
Read Moreश्री सालासर हनुमान धाम में तीन दिवसीय उत्सव जारी, कल 11 गरीब कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह
सहारनपुर : श्री सालासर बालाजी हनुमान धाम में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हनुमत जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दिल्ली रोड स्थित परवाना विहार में आयोजित इस कार्यक्रम में 108 वेदियों का विधि-विधान से पूजन किया गया, वहीं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा श्रीमद्भगवद गीता के 108 पाठ संपन्न कराए गए। इस आयोजन का समापन 2 अप्रैल को 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ किया जाएगा। मंदिर परिसर में सजे विशाल पंडाल में वृंदावन से पधारे…
Read Moreतीन बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम
सहारनपुर : सहारनपुर में नकुर-गंगोह मार्ग पर तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया है, और घटना की जांच जारी है। यह सड़क दुर्घटना शनिवार सुबह सहारनपुर जिले के नकुर-गंगोह मार्ग पर हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भगवानपुर गांव के पास हुआ, जब तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। पुलिस ने घायलों को…
Read Moreदेवबंद मेले से पहले स्वामी यशवीर का आया विवादित बयानबाजी, बोले थूक और मूत्र जिहाद वाले मेले में न लगाए दूकान
सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद जहां इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारूल उलूम की वजह से पहचान रखता है वहीं देवबंद के पूर्व में सिद्धपीठ मां त्रिपुरा बाला सुंदरी मंदिर से भी जाना जाता है। सिद्धपीठ मां त्रिपुरा बाला सुंदरी देवी मंदिर में हर साल विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में कई राज्यों से श्रद्धालू माँ भगवती के दर्शन करने आते हैं। इस बार एक अप्रैल से शुरू होने वाले मेले से पहले माहौल गरमाता नजर आ रहा है। स्वामी यशवीर महाराज एक समुदाय विशेष के लोगों को…
Read Moreपुलिस कस्टडी में भाई ने मारी थी युवती को गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत, वीडियो जारी कर भाई ने किया सरेंडर
सहारनपुर : सोमवार को सहारनपुर के थाना फतेहपुर इलाके में पुलिस कस्टडी में भाइयों ने युवती को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके चलते युवती को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की देर शाम युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं युवती के भाई ने न सिर्फ अपने गुनाह को स्वीकार कर थाने में सरेंडर कर दिया है बल्कि वीडियो भी जारी किया है। जिसमें युवती के भाई मोंटी राणा ने खुद को गोली मारने का जिम्मेदार बताया है और परिजनों को…
Read Moreबाल कल्याण समिति में गड़बड़ी का आरोप, DPO समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर में बाल कल्याण समिति में अनियमितताओं और सरकारी फंड के कथित गबन का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्यवाई थाना मंडी इलाके के रहने वाले प्रशांत वर्मा की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के आदेश के बाद हुई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। शिकायतकर्ता प्रशांत…
Read Moreसहारनपुर पुलिस ने पेपर मिल में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, सामान के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने पेपर मिल में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने पहले फैक्ट्री से मोटर चोरी कर जंगल में छिपा दी थी। दोबारा चोरी करने पहुंचे लेकिन चौकीदार के जागने के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे छिपाया हुआ माल बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस…
Read Moreपढ़े-लिखे परिवार से है मुरादाबाद में पकड़ा गया आतंकी संदिग्ध हारिस, उसके बड़े भाई-बहन डॉक्टर हैं, और उसके पिता ITC में करते हैं नौकरी
सहारनपुर : UP ATS को मुरादाबाद में एक बड़ी सफलता मिली है। ATS ने एक 19 साल के BDS छात्र को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से है। गिरफ्तार छात्र की पहचान हारिस अली के रूप में हुई है, जो सहारनपुर शहर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मनकामाऊ का रहने वाला है। वह BDS का दूसरे साल का छात्र है और मुरादाबाद के एक कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि हारिस अली आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल…
Read Moreनवरात्र मेले से पहले शाकुंभरी में लगाए विवादित पोस्टर, बजरंग दल ने की मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग
सहारनपुर : सहारनपुर के सिद्धपीठ माँ शाकुंभरी देवी मंदिर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि मेला शुरू होने जा रहा है। हर साल नवरात्रि पर्व में यहां देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी सक्रिय है और हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। नवरात्रि शुरू होने से ठीक पहले शाकम्भरी देवी मेले को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार को हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शाकुंभरी क्षेत्र में विवादित पोस्टर लगाए…
Read More