बरेली : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला बरेली तक चर्चा का विषय बन गया है। इस घटनाक्रम के बीच उत्तराखंड पुलिस की संभावित कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, बरेली पुलिस के मुताबिक, अभी तक उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया है। गिरधारी लाल साहू बरेली में साहू समाज के प्रमुख लोगों में गिने जाते हैं। वह बनखंडी नाथ मंदिर के संरक्षक भी हैं और मंदिर परिसर…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
पंचायत चुनाव पर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- आयोग की रिपोर्ट आते ही शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग की रिपोर्ट आने और आरक्षण का निर्धारण होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। राजभर ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव के मामले में वह सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे। लखनऊ…
Read Moreमुजफ्फरनगर में वेब सीरीज देखकर बनाया नकली नोट छापने का प्लान, 5.26 लाख की जाली करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, एक वेब सीरीज देखने के बाद तीन युवकों ने जल्द अमीर बनने के इरादे से नकली नोट छापने का काम शुरू कर दिया। गिरोह के तीन सदस्यों को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 26 हजार रुपये के नकली नोट और नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी मुजफ्फरनगर सूरज कुमार…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वे बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता हासिल करने का रास्ता जनता के जनादेश से होकर गुजरता है, न कि अराजकता और अस्थिरता फैलाने से। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक शक्तियां चुनाव सुधार और लोकतंत्र के नाम पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया…
Read Moreसहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या में भाई हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना में युवती के सगे भाई की संलिप्तता की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह हत्या की सूचना मिलने पर थाना नागल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना…
Read Moreसहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या, बेड पर मिला शव; बेटी को मृत देख माता-पिता के उड़े होश
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। कोमल गुरुवार रात अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग बने घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। बेटी को मृत देखकर उनके होश उड़ गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।…
Read Moreफिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
फिरोजाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फिरोजाबाद के तिलक कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह 196 जोड़ों के लिए यादगार बन गया। समारोह में 129 हिंदू और 67 मुस्लिम जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर नए जीवन की शुरुआत की। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए विभिन्न उपहार और घरेलू उपयोग की सामग्री भी प्रदान…
Read Moreराजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, शुक्रवार को लखनऊ में लेंगे सदस्यता
मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दल बदलने के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद और विधायक राजपाल सैनी एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में रह चुके राजपाल सैनी अब सपा में वापसी की तैयारी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी इस संबंध में बातचीत हो गई है। वह शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024…
Read Moreसहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की कार्रवाई
सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की…
Read Moreअंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने से माता-पिता हिरासत में, राहुल-प्रियंका गांधी ने की मुलाकात
देहरादून : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बेटी को न्याय दिलाने और मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, अंकिता के माता-पिता बीते दिन से नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट…
Read More