सहारनपुर : कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चर्च के पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी पर शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में जसपाल मसीह से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद…
Read MoreBlog
सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, उड़ता पंजाब बनाने की मंशा पर फिरा पानी
सहारनपुर : सहारनपुर जिले को उड़ता पंजाब बनाने की योजना एक बार फिर नाकाम हुई है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है। करोड़ों की स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ कर जहां पुलिस अपनी पीठ थप थपा रही…
Read Moreसरसावा सड़क हादसे में ITBP DIG और ड्राइवर की मौत, छह घायल
सहारनपुर : देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में डीआईजी के गनर समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे सरसावा थाना क्षेत्र में झबीरन कट के पास हुआ। डीआईजी परमेन्द्र सिंह मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के…
Read Moreहांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में CM नायब सिंह सैनी ने फहराया तिरंगा, किसानों और रोजगार पर कही बड़ी बात
हांसी: हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज़िला-स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सरकारी कॉलेज में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान, स्कूली छात्रों ने ‘वंदे मातरम’ गीत की शानदार प्रस्तुति से माहौल को देशभक्ति के जोश से भर दिया। अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में हांसी की भूमिका के इतिहास को याद करते हुए कहा, “हांसी के लोगों ने 1857 की क्रांति में उत्साहपूर्वक भाग…
Read Moreकमीशन एजेंट और उसके दो बेटों ने चाकू से दूसरे कमीशन एजेंट पर किया हमला
चंडीगढ़: सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा शुक्रवार रात जानलेवा झड़प में बदल गया। एक कमीशन एजेंट और उसके दो बेटों ने चाकू से दूसरे कमीशन एजेंट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एजेंट को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 43 वर्षीय देश राज के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था और सेक्टर-26 सब्जी मंडी में कमीशन एजेंट का काम करता था। आरोपी एजेंट की पहचान उत्तर…
Read Moreसर्विस हथियार से सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, हकीकत नगर में मचा हड़कंप
सहारनपुर : थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पुलिसकर्मी पति के सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना हकीकत नगर श्मशान घाट के सामने स्थित किराए के मकान में हुई। गोली चलने की आवाज और घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है।…
Read Moreशहीद भगत सिंह की तिरछी हैट का रहस्य, जानिए क्यों खिंचवाई थी यह ऐतिहासिक तस्वीर
सहारनपुर : देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। शहर से लेकर गांव-देहात तक तिरंगा फहराया जा रहा है और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया जा रहा है। इन शहीदों में युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोतों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। भगत सिंह के जीवनकाल से जुड़ी कुछ तस्वीरें आज भी इतिहास की अनमोल धरोहर हैं, लेकिन इनमें उनकी हैट वाली तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चित है। सिर पर तिरछी हैट, चेहरे पर गंभीरता और आंखों…
Read Moreमुजफ्फरनगर में 2013 के पुराने मुकदमे से 22 नेताओं को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने मुकदमा वापस लेने की दी अनुमति, भाजपा-सपा के कई बड़े नेताओं के नाम थे शामिल
मुजफ्फरनगर : जिले में वर्ष 2013 में दर्ज एक पुराने राजनीतिक मामले में भाजपा और सपा से जुड़े 22 नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने शासन के आदेश के अनुपालन में अभियोजन की ओर से दाखिल मुकदमा वापसी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए वाद वापस लेने की अनुमति दे दी है। अदालत के इस आदेश के बाद करीब 13 साल पुराने मामले में नामजद अधिकांश आरोपियों को राहत मिल गई है। यह मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र का है। मुकदमा अपराध संख्या 173/2013 के तहत…
Read Moreसहारनपुर में निकली तिरंगा यात्रा, 151 फीट लंबे तिरंगे ने खींचा लोगों का ध्यान
सहारनपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सहारनपुर महानगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से हुआ। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। खास बात यह है कि तिरंगा यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। महिला मोर्चा की ओर से 151 फीट लंबा तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया, जो लोगों के आकर्षण…
Read Moreप्रेमी से मिलने गई दो नाबालिग छात्राओं ने फांसी लगाने का किया प्रयास, एक की मौत दूसरी की हालत गंभीर, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम ?
सहारनपुर : थाना चिलकाना इलाके के एक गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा का फंदा खुलने से उसकी जान बच गई। उसके गले पर फंदे के निशान मिले हैं। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच…
Read More