सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए थाना सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 340 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब तथा एक कैंटर ट्रक बरामद किया है। ख़ास बात ये है कि शराब तस्कर अण्डों की बिल्टी पर शराब की तस्करी कर रहे थे। शराब से भरा यह ट्रक हरियाणा से प्रयागराज जा रहा था। आबकारी विभाग की इस कार्यवाई से…
Read MoreCategory: Featured
मुख्यमंत्री की ‘गो ग्लोबल’ पहल को मिली नई उड़ान, अफ्रीका तक पहुंचेगा हरियाणा का कृषि मॉडल
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की ‘गो ग्लोबल’ सोच को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में छह किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) ने MDH के साथ महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के माध्यम से अब हरियाणा के किसानों को तंजानिया, केन्या सहित कई अफ्रीकी देशों में खेती और कृषि व्यवसाय के नए अवसर उपलब्ध होंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ हरियाणा के कृषि उत्पादों और प्राकृतिक खेती के मॉडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। समझौते…
Read Moreपीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से होगा सम्मानित
चंडीगढ़ : हरियाणा ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 4 जून को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में हरियाणा को तीन अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान राज्य द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम माना जा रहा है। हरियाणा सरकार ने घर-घर सौर…
Read Moreमोहाली ब्लास्ट जांच की कड़ी देवबंद तक पहुंची, जैश कनेक्शन के आरोप में ग्राम प्रधान का भाई गिरफ्तार
सहारनपुर/मोहाली : पंजाब के मोहाली में हुए चर्चित बम ब्लास्ट मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र तक पहुंच गई है। यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देवबंद कोतवाली इलाके के गांव बचीटी में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि गिरफ्तार युवक का नाम पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क में सामने आया है। पकड़े गए युवक के पास से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के सबूत भी ATS के हाथ लगे…
Read Moreहवाओं में उड़ी 32 लाख की छांव, ग्रीन नेट और मिस्ट स्प्रे भी उखड़े, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल, बड़ा घोटाला या बड़ी लापरवाही?
सहारनपुर : सहारनपुर में भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत देने के नाम पर नगर निगम ने 32 लाख रुपये खर्च कर शहर के प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट और मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगवाए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह पूरी व्यवस्था पहली ही तेज हवा और आंधी में उखड़कर धराशाही हो गई। जिस व्यवस्था को जून और जुलाई की गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए बनाया गया था, वह दो दिन भी नहीं टिक सकी। हल्की से हवा आई तो ग्रीन नेट फट गए,…
Read Moreपूनम मित्तल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: पड़ोसी ने दोस्त संग रची थी साजिश, पहचान के डर से की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा में कारोबारी की 60 वर्षीय पत्नी पूनम मित्तल की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पडोसी समेत 2 हत्यारों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों के पास से आला क़त्ल और चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने जहां पड़ोसी युवक को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया तो वहीँ उसके साथी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका के पड़ोसी…
Read Moreएक्शन मोड में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, उच्चतर एवं मौलिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
चंडीगढ़ : हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा बुधवार को एक्शन मोड में नजर आए। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकारी कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उन्होंने पंचकूला स्थित उच्चतर शिक्षा विभाग और मौलिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण…
Read Moreहरियाणा विजन-2047 के तहत सहकारिता और खाद्य आपूर्ति विभागों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए विकास के मंत्र
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सहकारिता विभाग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पांच वर्षीय रोडमैप और एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में विभागों की प्रगति, भविष्य की योजनाओं और निर्धारित लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने में सहकारी समितियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए…
Read Moreहरियाणा सरकार ने पीजी बॉन्ड पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) बॉन्ड पॉलिसी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस नई व्यवस्था से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सरकारी सेवा में रहते हुए क्लीनिकल स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त करने वाले डॉक्टर अब अपने मूल विभाग में ही सेवाएं देते रहेंगे।…
Read More