अंबेडकर नगर : अंबेडकर नगर ज़िले में एचआईवी संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पिछले छह महीनों में ज़िले में 112 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से बड़ी संख्या दूसरे राज्यों से काम करके लौटे लोगों की है। संक्रमण का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका है; इन पुरुषों के संपर्क में आने से कई महिलाएँ भी संक्रमित हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गर्भवती होने के बाद चार महिलाओं में एचआईवी की पुष्टि हुई, जिनमें से एक ने बच्चे को जन्म दिया है। राहत की बात यह…
Read MoreCategory: सेहत
उलेमा ने महिलाओं के जिम पार जताई आपत्ति, कहा- पुरुषों और महिलाओं का एक साथ जिम करना इस्लामी शरीयत के खिलाफ
देवबंद : इन दिनों पुरषों और महिलाओं में जिम करने को लेकर होड़ सी लगी हुई है। खुद को फिट रखने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां भी जिम में वर्कआउट कर रही हैं। मुस्लिम महिलाओं और युवतियों के पुरुषों के साथ जिम जाने पर उलेमाओं ने न सिर्फ एतराज जताया है बल्कि इस्लाम के खिलाफ करार दिया है। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और विद्वान मौलाना कारी इसहाक गोरा ने पुरुषों और महिलाओं के एक साथ जिम करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह तरीका शरीयत…
Read Moreबागपत में पैकेट वाला दूध पीने से चार बच्चों की बिगड़ी तबियत, 2 साल की मासूम दीपांशी की मौत
बागपत : बागपत जिले के सुल्तानपुर हटाना गाँव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां पैकेट वाला दूध पीने से चार भाई-बहनों की हालत अचानक बिगड़ गई। जिनमे से दो साल की दीपांशी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डॉक्टरों ने दो बच्चो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि…
Read Moreसहारनपुर बिक रही नकली और प्रतिबंधित दवाएं, खांसी और दर्द निवारक दवा के नमूने फेल, नोटिस-नोटिस खेल रहा औषधि विभाग
सहारनपुर : अगर आप खांसी की सिरप और दर्द की गोली ले रहे हैं, तो यह खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरुरी है। क्योंकि बाजार में कई बिमारियों की नकली दवा बेचीं जा रही है। सहारनपुर औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लिए गए दो दवाओं के नमूने जाँच में फेल हो गए हैं। इनमें से एक खांसी की सिरप और दूसरी दर्द की समस्या से निजात दिलाने वाली गोली है। औषधि प्रशासन विभाग ने विक्रेता और निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर में नकली…
Read Moreहस्तिनापुर में बाढ़ पीड़ितों ने वापस की राहत सामग्री, राज्यमंत्री को सुनाई खरी-खोटी, ग्रामीण बोले – हमें “राहत नहीं, जान चाहिए”
मेरठ : हस्तिनापुर क्षेत्र के बस्तौरा नारंग गाँव में गंगा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गाँव पहुँचे और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत सामग्री बाँटना शुरू किया, लेकिन ग्रामीणों ने राहत सामग्री लेने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने मंत्री दिनेश खटीक की मौजूदगी में राहत सामग्री लेने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने कहा- उन्हें राशन नहीं, जान और सुरक्षित ठिकाना चाहिए।…
Read Moreएक व्यक्ति को अचानक आया हार्ट अटैक, चौकी इंचार्ज ने सीपीआर देकर बचाई जान
कानपुर : मंगलवार को मूलगंज चौराहे पर सवारी गाड़ी का इंतज़ार कर रहे एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वहाँ मौजूद बकर मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज रोहित तोमर ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। इस काम में एक राहगीर ने भी मदद की। इस घटना के बाद लोग और पुलिस विभाग के लोग रोहित तोमर की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज द्वारा सीपीआर दिए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि मंगलवार दोपहर बकर मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज…
Read Moreरक्तदान शिविर में 101 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, एफबीडी ट्रस्ट द्वारा 200 से अधिक रक्तदाताओं को किया सम्मानित
सहारनपुर : फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट और होटल रॉयल रेजीडेंसी, सहारनपुर द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर समन्वयक विनीत रामपाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में 150 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुछ स्वास्थ्य कारणों और दिन भर जिले में हुई भारी बारिश के कारण रक्तदान नहीं कर सके। इस रक्तदान शिविर में महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सागर…
Read Moreबरेली में जहरीली शराब का कहर, शराब पीने से दो किसानों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम
बरेली : बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के तिगईदत्त नगर गाँव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके तीसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस टीम गाँव पहुँची और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि शराब हरियाणा से लेकर आये थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भगवान दास हरियाणा के फरीदाबाद में काम करता है। वह गुरुवार रात फरीदाबाद से गाँव लौटा था। आते वक्त वह वहीं से…
Read Moreआगरा में नकली दवाई का मामला, 11वीं पास से जब्त की गई दो पैकेट में दवाइयाँ
आगरा : ताजनगरी आगरा में नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गुरुवार को यमुना किनारे दवाइयाँ जलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो ताजगंज थाना क्षेत्र के गाँव नगला पैमा के पास नगला घड़ी के जंगलों का था। औषधि विभाग, एसटीएफ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें ताजगंज के धांधूपुरा पहुँचीं। टीम ने कई तरह की अधजली दवाइयाँ बरामद कीं। जांच में रामा मेडिकल स्टोर और रामा क्लीनिक का नाम सामने आया। टीमों ने रामा क्लीनिक संचालक शिव सिंह से पूछताछ की। पता…
Read Moreअस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत, पत्नी की बिगड़ी हालत, व्यक्ति ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति एक नवजात बच्चे का शव बैग में लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच गया। यह देखकर डीएम कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन, अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई और पत्नी की हालत बिगड़ गई। व्यक्ति ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जिले के महेवागंज स्थित गोल्डर अस्पताल में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को…
Read More