सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर की सड़कों पर इन दिनों शिव भक्ति के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के बीच 121 फीट लंबी ‘तिरंगा कांवड़’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। तिरंगे के रंगों में सजी यह विशाल कांवड़ जहां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, वहीं इसके जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और देश के लिए कुछ कर गुजरने का संदेश भी दिया जा रहा है। इस अनोखी कांवड़…
Read MoreCategory: धर्म
पद यात्रा के बाद अब डाक कांवड़ की बारी, सड़कों पर दौड़ने लगीं बाइक और गाड़ियां, पैदल दौड़ते हुए 12 से 60 घंटे में जलाभिषेक का टारगेट
सहारनपुर : सहारनपुर : सावन शुरू होते ही कावड़ यात्रा का आगाज हो जाता है। सावन महीने में देश भर के शिव भगत न सिर्फ अमर नाथ , केदार नाथ , बदरीनाथ समेत नीलकंठ महादेव के दर्शन करने जाते हैं बल्कि हरिद्वार से कावड़ में गंगाजल भरकर अपने शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक कर धर्मलाभ उठाते है। महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले तक मुख्य मार्गो पर पदयात्रा कर रहे कावड़ियों का कब्जा रहता है। शिव भजनो की धुन पर लाखो करोडो शिवभगत भगवा वस्त्रो में काँधे पर कावड़ लेकर…
Read Moreकांवड़ियों पर विवादित बयान देने के आरोप में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR, देवबंदी उलेमाओं ने भी जताई नाराजगी
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हिंदू संघर्ष समिति की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बयान को लेकर जहां हिंदू संगठनों में नाराजगी है, वहीं देवबंदी उलेमाओं ने भी मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी की निंदा की है साथ ही कार्यवाई को लेकर सरकार पर सौतेला व्यवहार करने…
Read Moreसहारनपुर में नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 2.70 लाख के नोटों से सजाई गई अनोखी कांवड़
सहारनपुर : सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार सहारनपुर से गुजर रही एक कांवड़ अपनी अनोखी सजावट को लेकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आमतौर पर फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और धार्मिक प्रतीकों से सजी नजर आने वाली कांवड़ इस बार 50, 100, 200 और 500 के नोटों से सजी हुई है। कांवड़ पर 500 रुपये से लेकर 10 रुपये तक के नोट लगाए गए हैं। कांवड़ियों के मुताबिक, इस कांवड़ को करीब 2 लाख 70 हजार रुपये के नोटों से सजाया गया है। आपको बता…
Read More”इस्लाम नए ज़माने के हिसाब से नहीं, क़ुरआन और सुन्नत के मुताबिक़ चलेगा” : उलेमा
सहारनपुर : जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए मुस्लिम महिलाओं के बीच पर्दे को लेकर बदलती सोच पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज कुछ मुस्लिम ख़वातीन को यह कहते हुए सुनना कि “पर्दा पुराने ज़माने की बात है, अब वक़्त कुछ और है” बेहद अफ़सोसनाक है। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि पर्दा इस्लाम की अहम तालीमों में से है और इसे महज़ ज़माने के बदलाव के साथ जोड़कर नहीं…
Read MoreVHP अध्यक्ष के ‘मंदिर वापस’ बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं की आपत्ति, मौलाना राशिद सिद्दीकी ने उठाए सवाल
सहारनपुर : विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के मंदिरों के प्रबंधन को लेकर दिए गए बयान के बाद इस मुद्दे पर नई बहस छिड़ गई है। आलोक कुमार ने कहा कि आने वाले समय में VHP विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सरकारों से मांग करेगी कि हिंदू मंदिरों का नियंत्रण हिंदू समाज को वापस सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि यदि इसके लिए बड़े आंदोलन की आवश्यकता पड़ी तो संगठन उससे भी पीछे नहीं हटेगा। साथ ही उन्होंने गौरक्षा कानूनों को और मजबूत किए जाने की बात…
Read Moreकांवड़ यात्रा के बीच जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द की अपील, ‘अपने मोहल्ले की मस्जिद में पढ़ें जुमे की नमाज, पैदल ही जाएं’
सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार की नमाज और कांवड़ियों की आवाजाही एक साथ होने को लेकर फतवों की नगरी दारूल उलूम देवबंद और इस्लामिक संगठन जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द ने अमन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जमीयत उलमा-ए-हिंद और देवबं दी उलेमाओं ने मुसलामानों से अपील की है कि वे इस सप्ताह जुमे की नमाज के लिए अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें और जहां तक संभव हो, पैदल ही मस्जिद जाएं। जुमे के दिन दोपहर एक बजे…
Read Moreमां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटे-बहुओं ने उठाया जिम्मा, बोले- माता-पिता की सेवा ही भोलेनाथ की सच्ची भक्ति
सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच सहारनपुर में एक ऐसी अनोखी कांवड़ ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसे देखकर हर कोई इस परिवार की जमकर तारीफ कर रहा है। यह परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है, जो अपनी बुजुर्ग मां को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़ तक पैदल कांवड़ यात्रा कर रहा है। खास बात यह है कि बुजुर्ग मां को सिर्फ बेटा ही…
Read Moreश्रवण कुमार की मिसाल : 100 वर्षीय दादी को कंधों पर बैठाकर 300 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार
सहारनपुर : सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर से गुजर रही एक अनोखी कांवड़ इन दिनों श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह यात्रा केवल भगवान शिव के प्रति आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार और बुजुर्गों के सम्मान की ऐसी मिसाल पेश कर रही है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। पंजाब से आए एक परिवार ने अपनी 100 वर्ष से अधिक आयु की दादी सुनहरी देवी को पालकी में कंधों पर बैठाकर हरिद्वार पहुंचाया, उन्हें गंगास्नान कराया और…
Read Moreसावन स्पेशल : सहारनपुर का 500 साल पुराना भूतेश्वर महादेव मंदिर, जहां मराठा काल की विरासत में बसती है भोलेनाथ की भक्ति
सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही पूरा उत्तर भारत भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे सुनाई देते हैं। कहीं कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आते हैं, तो कहीं शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। सावन के पहले सोमवार को भी सहारनपुर के मंदिरों में ऐसा ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। लेकिन इन सबके बीच सहारनपुर का ऐतिहासिक भूतेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धा, आस्था और इतिहास…
Read More