देहरादून : 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस बार पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी एक्सप्रेसवे को कांवड़ियों की आवाजाही से पूरी तरह मुक्त रखना है, ताकि दिल्ली और देहरादून के बीच सामान्य यातायात निर्बाध रूप से चलता रहे। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस…
Read MoreCategory: धर्म
संतकबीरनगर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- गौ माता की रक्षा हर सनातनी का परम कर्तव्य
संतकबीरनगर : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को संतकबीरनगर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सामाजिक संगठनों, धर्म प्रेमियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनके दर्शन व आशीर्वाद के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा,…
Read Moreअवैध मस्जिद पर चस्पा नोटिस से गरमाई सियासत, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कथित अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने के लिए नोटिस चस्पा किए जाने के बाद मामला राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नोटिस को न्यायिक प्रक्रिया के बजाय प्रशासनिक कार्रवाई बताते हुए इसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मस्जिद पक्ष इस मामले को अदालत में चुनौती देगा। इमरान मसूद ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आदेश किसी न्यायालय का…
Read Moreराम मंदिर CEO नियुक्ति पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का हमला, बोले- ‘लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है’
बहराइच: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बहराइच के दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। बहराइच के वन सरिता रिज़ॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया…
Read Moreदेवबंद में शिव मंदिर के दावे पर फिर गरमाई सियासत, हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर : उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा मंगलवार को अपनी टीम के साथ सहारनपुर मुख्यालय पहुंचे और देवबंद में एक धार्मिक स्थल के नीचे शिव मंदिर होने के दावा किया। उन्होंने शिव मंदिर होने का दावे करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यलय पर धार्मिक तरीके से प्रदर्शन किया और विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद के नीचे खुदाई करने की मांग की है। इतना ही नहीं प्रशासन से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट; 20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) से जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से भी जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। मुख्य न्यायाधीश की पीठ की ओर से हुई सुनवाई के दौरान कहा गया कि मामला फिलहाल जांच…
Read Moreनिकाह से पहले देना होगा घोषणा-पत्र, बागपत की जामा मस्जिद का अहम फैसला; इमामों की कानूनी सुरक्षा पर जोर
बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत स्थित जामा मस्जिद में जमीअत उलेमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में निकाह की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब मस्जिद के किसी भी इमाम द्वारा निकाह पढ़ाने से पहले वर-वधू पक्ष को स्टाम्प पेपर पर अधिवक्ता द्वारा तैयार किया गया विधिवत घोषणा-पत्र (डिक्लेरेशन) प्रस्तुत करना होगा। इस फैसले का उद्देश्य निकाह पढ़ाने वाले इमामों को भविष्य में होने वाले कानूनी विवादों से बचाना बताया गया है। क्यों लिया गया यह…
Read Moreअरेबियन मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी ग्रांट खत्म; 452 मदरसों पर पड़ेगा असर
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के अरेबियन मदरसों को लेकर बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अरेबियन मदरसों को मिलने वाली सरकारी ग्रांट समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार का यह फैसला वित्तीय वर्ष 2027-28 से लागू होगा। इसके साथ ही राज्य में मदरसों की मान्यता और संचालन की व्यवस्था नए कानून के तहत संचालित होगी। सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में लागू मदरसा एजुकेशन बोर्ड एक्ट और गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम 30 जून 2026 को समाप्त हो चुके हैं।…
Read Moreबद्रीनाथ प्रसाद चोरी केस: SIT ने खंगाले 3 साल के रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट और CCTV की होगी गहन जांच
उत्तराखंड : उत्तराखंड के चर्चित बद्रीनाथ प्रसाद चोरी केस में जांच अब निर्णायक चरण की ओर बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच का दायरा काफी व्यापक कर दिया है। टीम अब केवल चोरी की घटना ही नहीं, बल्कि पिछले तीन वर्षों में मंदिर में आए दान और चढ़ावे की पूरी व्यवस्था की भी जांच कर रही है। चमोली पुलिस ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मदन सिंह बिष्ट को सौंपी है। जबकि बद्रीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल को जांच अधिकारी बनाया…
Read More‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो’, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन और अनियमितताओं के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद और लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग उठाई है। अपने पत्र में वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए चढ़ावे में बड़े पैमाने पर चोरी,…
Read More