पंचकूला/ सहारनपुर : विशेष जाँच दल (एसआईटी) की टीम पूर्व डीजीपी मुस्तफा के घर सहारनपुर पहुँच गई है। टीम ने मुस्तफा के बेटे अकील की डायरी ज़ब्त कर ली है। उनके बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के सिलसिले में ज़ब्त किए गए दस्तावेज़ों को फ़ोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की जाँच के लिए पंचकूला पुलिस की विशेष जाँच दल (एसआईटी) शुक्रवार को सहारनपुर पहुँची। उन्होंने वहाँ से एक डायरी ज़ब्त की, जिसका ज़िक्र वीडियो में किया गया…
Read MoreCategory: सहारनपुर
हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप, विधुत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ इलाके के शिवालिक पहाड़ियों के जंगल में विधुत विभाग की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एचटी लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पंहुचे वन अधिकारियों ने हादसे की जाँच शुरू कर दी है। हाथ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वन्य जीव अधिकारीयों का कहना है कि जंगल में एचटी लाइन लटकी हुई हैं…
Read Moreएयरपोर्ट पर तेल लेकर जा रहे टैंकर में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर रोक दिए गए दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर दौड़ रहे वाहन
सहारनपुर : सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर गणेशपुर के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब हाईवे पर तेल के टैंकर में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक ने टैंकर से कूद कर बमुश्किल जान बचाई। तेल के टैंकर में आग लगने के कारण हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तेल के टैंकर में लगी थी जिसके चलते वाहनों को…
Read Moreपीडब्ल्यूडी जेई 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ने ठेकेदार से पैसे लेते रंगेहाथ पकड़ा
सहारनपुर : सहारनपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ( एंटी करप्शन ) टीम ने बड़ी कार्यवाई की है। एंटी करप्शन टीम ने पीडब्ल्यूडी जेई को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जेई के पास रिश्वत के 50,000 रुपये की बरामद किये हैं। एंटी करप्शन के मुताबिक़ गिरफ्तारी के वक्त जेई साहब रिश्वत के पैसे गिन रहे थे। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने पकड़े ए जेई को थाना सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया है। जहां आरोपी जेई के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज विभागीय कार्यवाई की जा रही है।…
Read Moreदेवबंद में स्पाइडर-मैन गिरफ्तार, भरे बाजार में महिलाओं के बीच बना रहा था अश्लील रील
सहारनपुर : फतवों की देवबंद में एक युवक को स्पाइडर-मैन का मुखौटा लगाकर रील बनाना महंगा पड़ गया। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं के बीच अश्लील रील बनाने वाले यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए युवक पर स्पाइडर-मैन बनने का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह अपनी मर्यादा और सभ्यता को ही भूल बैठा। रील बनाने के चक्कर में आरोपी युवक स्पाइडर-मैन का मुखौटा लगाकर महिलाओं के पीछे अचानक पहुंच कूद कर डांस और अश्लील हरकतें करने लगता था। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने 24…
Read Moreफतवो की नगरी दारुल उलूम देवबंद में अफगान विदेश मंत्री का हुआ स्वागत, प्रदान की गई ‘हदीस-ए-सनद’, छात्रों की भीड़ हुई बेकाबू, संबोधन कार्यक्रम रद्द
सहारनपुर : अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना अमीर ख़ान मुत्तक़ी शनिवार को फतवों की नगरी दारुल उलूम देवबंद पहुंचे। जहां उलेमाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुत्तक़ी ने विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम का भ्रमण किया और वहां पढ़ाई जाने वाली तालीम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दारुल उलूम के प्रमुख मौलाना मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी की अंतिम हदीस पढ़ी और मानद उपाधि प्राप्त की। संस्था के अतिथि गृह में आयोजित इस बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और मुफ़्ती अबुल कासिम…
Read Moreअवैध खनन परिवहन कर रहे सात डम्पर सीज, रैकी कर रही स्विफ्ट कार बरामद
सहारनपुर : सहारनपुर में एक जुलाई से खनन खुल गया है। लेकिन खनन माफिया अवैध खनन से करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद भी खनन माफिया अवैध तरीके से खनन परिवहन कर रहे हैं। जिसके चलते जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अवैध खनन परिवहन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। अवैध खनन का परिबाहन कर रहे सात डंपर पकडे गए हैं। अभियान के तहत की गई इस कार्यवाई से खनन कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप हुआ है। आपको बता दें कि गुरूवार की देर रात…
Read Moreमिशन शक्ति एंटी-रोमियो टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखों और विस्फोटक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर में इन दिनों अवैध पटाखे बनाने का कला कारोबार जोरो पर चल रहा है। कारोबारी न सिर्फ बिना लाइसेंस के पटाखे बना रहे है बल्कि घनी आबादी के बीच बड़े स्तर पर पटाखा फैक्ट्री चला रहे हैं। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। गुरूवार को एंटीरोमियो टीम ने थाना गंगोह इलाके में छापेमारी कर अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…
Read Moreबसपा सुप्रीमो के ब्यान पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, दलितों को जमीन पट्टों से लेकर आरक्षण और SC/ST एक्ट की दिलाई याद
सहारनपुर : गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर एक विशाल रैली को संबोधित किया। जहां अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने न सिर्फ समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए बल्कि कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी हमला किया। हालांकि अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो भाजपा को लेकर नरम दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान का लगातार अपमान किया और कभी उसका सम्मान नहीं किया। अब कांग्रेसी संविधान की प्रतियां हाथ में…
Read Moreसहारनपुर में पीट पीट कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, परिजनों ने बेटी के ससुरालियों पर लगाए आरोप
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की एक्टिवा में न सिर्फ टक्कर मार दी बल्कि पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। आरोपियों ने पहले उसकी कार को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। बदमाशों ने पहले प्रॉपर्टी डीलर को बुरी तरह पीटा और उसे मरा समझकर फरार हो गए। घायल डीलर को होश आया तो परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।…
Read More