हल्द्वानी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद शुद्धिकरण किए जाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। जांच की जिम्मेदारी एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई है। मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार मुकदमा दर्ज…
Read MoreCategory: राज्य
बीजेपी कार्यसमिति बैठक में 597 पदाधिकारी होंगे शामिल, प्रदेश प्रभारी को लेकर असमंजस
हल्द्वानी : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर से 597 पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के तौर पर बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात, विकसित उत्तराखंड के रोडमैप और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें उत्तराखंड के…
Read Moreसंभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद के ASI सर्वे को लेकर अलर्ट, भारी पुलिस फोर्स तैनात
संभल : संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद के प्रस्तावित एएसआई सर्वे को लेकर मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए। हालांकि, दिनभर सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद एएसआई की टीम बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद का निरीक्षण करने नहीं पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक टीम क्षेत्र में आई थी, लेकिन मस्जिद की ओर नहीं गई। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर संभल कोतवाली समेत आसपास के कई थानों की पुलिस को तैनात किया था। किसी भी अप्रिय…
Read Moreरासुका के नाम पर नागरिक को मनमाने ढंग से जेल में नहीं रखा जा सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मजदूरों के आंदोलन से जुड़े एक मामले में छात्रा आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत को रद्द कर दिया। कोर्ट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि रासुका जैसी असाधारण कार्रवाई का इस्तेमाल किसी व्यक्ति को जमानत मिलने के बावजूद जेल में बनाए रखने के विकल्प के तौर पर नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल आरोप, अनुमान, पूर्वाग्रह या अटकलों के आधार पर नागरिक की स्वतंत्रता नहीं छीनी जा सकती। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन…
Read Moreमलबे से अस्पताल तक चीख-पुकार, कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे में मौत का आंकड़ा 14 पहुंचा
कौशांबी : पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच गया है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 16 वर्षीय उर्वशी ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में झुलसे तीन लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उर्वशी की हालत हादसे के बाद से ही बेहद नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों…
Read Moreसहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता एवं यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर CM योगी को लेकर की थी टिप्पणी
सहारनपुर : सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी करने वाली पूर्व AAP प्रवक्ता, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हुदा जरीवाला सोमवार शाम मस्जिद गिराए जाने के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सर्किट हाउस के अंदर जाने की जिद करने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाद में हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि हुदा जरीवाला का एक वीडियो सामने…
Read Moreसहारनपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, दामाद पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, आरोपी दामाद फरार
सहारनपुर : कोतवाली मंडी क्षेत्र की हयात कॉलोनी में सोमवार शाम एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसके घर में रह रहे दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि कोतवाली मंडी इलाके की हयात कॉलोनी निवासी…
Read Moreकलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण के दो दिन बाद मस्जिद पक्ष के वकील ने तोड़ी चुप्पी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के दो दिन बाद अब मस्जिद पक्ष के वकील नौशाद अली ने पूरे मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वकील का आरोप है कि अदालत के आदेश की गलत व्याख्या करते हुए मस्जिद का पूरा स्ट्रक्चर ही ध्वस्त कर दिया गया, जबकि उनके मुताबिक अदालत से केवल बेदखली का आदेश आया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में सत्ता के दबाव में फैसला प्रभावित किया गया। मस्जिद पक्ष…
Read Moreडिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, 12 दिन तक व्हाट्सऐप कॉल पर रखा बंधक
देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी विभाग का अधिकारी बताकर अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला को करीब 12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। एसटीएफ के मुताबिक, पीड़िता ने जनवरी 2026 में…
Read Moreसहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण, हाउस अरेस्ट के बाद सर्किट हाउस पहुंचीं इकरा हसन, सपा प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को घेरा
सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मामले की वस्तुस्थिति जानने और प्रशासन से बातचीत करने के लिए सहारनपुर पहुंचा। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम से पहले ही प्रशासन ने कई नेताओं पर सख्ती बरती। कई नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने की बात सामने आई, जबकि सर्किट हाउस और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के बीच सपा नेताओं ने सर्किट हाउस में…
Read More