प्रयागराज : बकाया फीस के कारण छात्रा को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) जारी न करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर पूरे मामले पर जवाब मांगा है। मामला नोएडा एक्सटेंशन स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा माही प्रियदर्शी से जुड़ा है। याचिका के अनुसार, आर्थिक तंगी और खराब स्वास्थ्य के चलते छात्रा स्कूल की फीस जमा नहीं कर सकी। इसके बाद उसने स्कूल के प्रधानाचार्य से ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करने का अनुरोध किया,…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
दलित नाबालिग लड़की को किडनैप कर धर्म बदलने का मामला; पुलिस ने आरोपी जाबिर को हिरासत में लिया
अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जबरन धर्म बदलने और रेप का मामला सामने आया है। एक खास समुदाय के युवक ने अपने गांव की दलित लड़की को किडनैप कर लिया और भाग गया। फिर उसने उसका जबरन धर्म बदलवाया और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और लड़की को बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव…
Read Moreपूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के एएलएम मीट प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश, दो नाबालिग भी आई चपेट में
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी इलाके में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के एएलएम (ALM) मीट प्लांट में मंगलवार को अमोनिया गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। गैस रिसाव की चपेट में आने से 14 महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। इनमें दो नाबालिग किशोरियां भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे प्लांट में अफरातफरी मच गई और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आनन-फानन में सभी कर्मचारियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी…
Read Moreबैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया 119वां स्थापना दिवस, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन
सहारनपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अपना 119वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर शाखा परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक बी. निलेश कुंभार एवं शाखा प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित ग्राहकों ने बैंक के संस्थापकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक द्वारा ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या…
Read Moreबाराबंकी में गरजे सीएम योगी: “अब यूपी में कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है, जिसकी गूंज से पाकिस्तान और उसके आका की नींद उड़ जाती है”
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी दौरे के दौरान 542 करोड़ रुपये की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास, सनातन, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत और डिफेंस कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर अपनी सरकार की नीतियों को सामने रखा। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आज उत्तर प्रदेश बदल चुका है।…
Read Moreमुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बारिश में ढहा कच्चा मकान, पिता समेत चार मासूमों की मौत, दो बच्चे जिंदगी की जंग लड़ रहे
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र स्थित हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार देर रात तेज बारिश एक परिवार के लिए काल बनकर आई। बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिससे मजदूर इस्लाम कस्सार और उसके छह बच्चे मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में इस्लाम समेत चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 58 वर्षीय इस्लाम कस्सार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण…
Read Moreसंतकबीरनगर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- गौ माता की रक्षा हर सनातनी का परम कर्तव्य
संतकबीरनगर : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को संतकबीरनगर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सामाजिक संगठनों, धर्म प्रेमियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनके दर्शन व आशीर्वाद के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा,…
Read More2027 UP चुनाव: कांग्रेस ने सपा से मांगी 105+ सीटें, बिहार जैसा फॉर्मूला नहीं चलेगा!
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना बनी हुई है, लेकिन इस बार कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख पहले से कहीं अधिक स्पष्ट कर दिया है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि वह किसी भी कीमत पर “बिहार जैसी स्थिति” नहीं दोहराना चाहती और उत्तर प्रदेश में सम्मानजनक सीट साझेदारी की उम्मीद रखती है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि…
Read Moreमानसून सत्र पर मायावती की चिंता: ‘हंगामे के बजाय जनता के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा’
लखनऊ : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को नसीहत दी है। उन्होंने आशंका जताई कि इस बार भी संसद का सत्र हंगामे और बार-बार स्थगन की भेंट चढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सदन शांतिपूर्ण ढंग से चले तो देश और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सकती है और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
Read Moreमेरठ ‘स्नेक मर्डर केस’: 20 लाख के बीमा और प्रेम संबंध के लिए रची गई हत्या की साजिश, भाई बोला- अब हमारा उससे कोई रिश्ता नहीं
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सामने आए चर्चित ‘स्नेक मर्डर केस’ में पुलिस की जांच के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक अतुल कुमार की जहरीले सांप से डसवाकर हत्या करने की साजिश का पुलिस पहले ही पर्दाफाश कर चुकी है। इस मामले में मृतक की पत्नी दामिनी, उसके कथित प्रेमी तुषार और दो सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब जांच में सामने आए नए तथ्यों ने इस हत्याकांड को और भी सनसनीखेज बना…
Read More