चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले सभी सरकारी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। यदि किसी भी परियोजना में लापरवाही, घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग या नियमों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी द्वारा आयोजित सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभिन्न विभागों में किए जा रहे तकनीकी ऑडिट की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी…
Read MoreTag: Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बोर्डों और निगमों के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को संत कबीर कुटीर में प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी बोर्डों और निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन से अपेक्षा जताई कि…
Read Moreसीएम विंडो बनी जनशिकायतों के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच, 14 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुशासन और जवाबदेह प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम विंडो आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और जवाबदेही के साथ समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक पोर्टल पर 15,71,284 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 14,09,483 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण…
Read MorePM मोदी 17 जुलाई को जींद दौरे पर: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट का करेंगे उद्घाटन
जींद: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरा तय हो गया है। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, वह जींद रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन और सरकार ने उनके दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। CM सैनी आज तैयारियों का जायजा लेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को जींद पहुंचेंगे ताकि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे…
Read Moreफतेहाबाद में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड: CCTV फुटेज आया सामने, 6 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज
फतेहाबाद: खाराखेड़ी गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की हत्या के मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। घटना का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें गोलीबारी के बाद कई युवक मौके से भागते हुए दिख रहे हैं। मृतक के भतीजे सौरव की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों—जिनमें सस्पेंड किए गए सरपंच संजय कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं—के खिलाफ हत्या और साजिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। पुलिस को दिए बयान…
Read Moreएनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन प्लान तैयार
हरियाणा : एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार ने व्यापक कार्ययोजना को अमल में लाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी उपायों को सर्दियों के मौसम से पहले तय समय-सीमा में लागू करने के निर्देश दिए। सरकार की स्वच्छ वायु अभियान के तहत प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से 925 नई इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा वायु गुणवत्ता की निगरानी को मजबूत करने के लिए 23 नए निरंतर…
Read Moreहरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन का स्वागत
हरियाणा : हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव एवं पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने राज्य सरकार द्वारा खेल ग्रेडेशन नीति में किए गए संशोधन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश के खिलाड़ियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई व्यवस्था के तहत अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ…
Read Moreखेल व्यवस्था में पारदर्शिता की बड़ी पहल, हरियाणा में 10 खेल नर्सरियां बंद
हरियाणा : हरियाणा में खेल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने नियमों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रदेश की 10 खेल नर्सरियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा की गई जांच और निरीक्षण के दौरान कई नर्सरियों में निर्धारित मानकों का…
Read Moreहरियाणा में बिजली क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती, ₹912.70 करोड़ की अतिरिक्त परियोजनाओं को मंजूरी
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने बिजली क्षेत्र में सुधारों को नई गति देते हुए राज्य की बिजली वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता वाली वितरण सुधार समिति (डीआरसी) ने संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत ₹912.70 करोड़ की अतिरिक्त बिजली अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय राज्य में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और वितरण नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में समिति…
Read Moreहरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने दिया इस्तीफा, नर्सों के विरोध के बाद लिया फैसला
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने राज्य में नर्सों के विरोध-प्रदर्शन के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखे अपने इस्तीफ़े में रेणु भाटिया ने कहा, “लगभग साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के तौर पर काम किया है; इस मौक़े के लिए मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मौजूदा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी…
Read More