सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीम राव अंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। रैली के छठे दिन अमरोहा के अभ्यर्थियों ने जोर आजमाइश की। शनिवार को अमरोहा जनपद की अमरोहा, हसनपुर एवं नौगावां सादात तहसील के अभ्यर्थियों ने उत्साह और जोश के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों ने सेना में भर्ती होने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अमरोहा से आये 810 अभयर्थियों ने दौड़ निर्धारित समय में पूरी कर अगले चरण में जगह…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
वंदे मातरम् पर सियासत ठीक नहीं: मायावती ने कहा- बेरोजगारी, शिक्षा और बाढ़ जैसे मुद्दों पर हो ध्यान
लखनऊ : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन को लेकर देश में जारी राजनीतिक विवाद के बीच बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वंदे मातरम् के मुद्दे पर चल रही राजनीति को उचित नहीं बताया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों से देश और जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की है। वंदे मातरम् को पूरा गाने या केवल शुरुआती दो छंद गाने को लेकर इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के…
Read Moreइमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने थामा सपा का दामन, 2027 से पहले पश्चिमी यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल
सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद काजी शायान मसूद कांग्रेस छोड़ साइकिल पर हो गए। शायान ने लखनऊ में सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अखिलेश यादव ने उन्हें सपा का लाल-हरा पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।शायान मसूद अब तक कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उनके सपा में शामिल होने को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से…
Read Moreसहारनपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: ब्लैक स्पॉट, अवैध पार्किंग और स्कूली वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सहारनपुर : जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग, ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई, अवैध पार्किंग, डग्गामार वाहनों और स्कूली वाहनों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी…
Read Moreमुरादाबाद के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर भर्ती रैली में दिखाया दमखम, 1060 में से 830 ने दौड़ में मारी बाजी
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को मुरादाबाद जिले के युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसील के 1060 अभ्यर्थियों ने सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में दमखम दिखाया। भर्ती रैली के दौरान मुरादाबाद जिले की चार तहसीलों से कुल 1,190 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1,060 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे। सैन्य अधिकारियों…
Read Moreजंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस ज्यादती के आरोपों की जांच के लिए हाई पावर कमेटी गठित
नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर पिछले महीने हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ज्यादती और प्रदर्शनकारियों के साथ कथित हिंसा के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने एक हाई पावर इंक्वायरी कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। कमेटी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों को लगी चोटों और महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच करेगी। चीफ…
Read Moreवंदे मातरम् पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अमित शाह बोले- कांग्रेस का फैसला राष्ट्रविरोधी
नई दिल्ली : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की ओर से 1937 के प्रस्ताव का हवाला देते हुए राष्ट्रगीत के केवल दो अंतरे गाने के फैसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कांग्रेस के इस निर्णय को ‘राष्ट्रविरोधी’ बताते हुए देशभर में इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा…
Read MoreISI की कथित आतंकी साजिश पर बड़ा प्रहार, शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्ध गिरफ्तार
लखनऊ : देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कथित साजिश पर उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस और एसटीएफ ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश से जुड़े पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है। अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 मुकदमे दर्ज कर 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक,…
Read Moreसावधान! हापुड़ से NCR पहुंच रहा मिलावटी मावा-पनीर, 50% से ज्यादा सैंपल फेल; सेहत पर गंभीर खतरे की चेतावनी
हापुड़ : अगर आप बाजार से मावा, पनीर और इनसे बनी मिठाइयां खरीदकर बेफिक्र होकर खा रहे हैं, तो सतर्क होने की जरूरत है। हापुड़ में खाद्य पदार्थों की जांच से जुड़े आंकड़ों ने मिलावटखोरी की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। पिछले एक वर्ष में जांच के लिए भेजे गए पनीर के 48 नमूनों में से 28 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें चार नमूनों को असुरक्षित और 24 को सब-स्टैंडर्ड पाया गया। हापुड़ से बड़ी मात्रा में मावा और पनीर NCR के विभिन्न इलाकों तक पहुंचने की बात सामने…
Read Moreवाराणसी में दो दिन से लापता छात्रा का शव मिला, किराए के कमरे से उठी दुर्गंध; हत्या का मुकदमा दर्ज
वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 22 वर्षीय छात्रा का शव एक मकान के किराए के कमरे से मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खुलवाया तो अंदर युवती का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य…
Read More