असम में भारतीय जनता पार्टी के विधायी दल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ नेता श्री हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से विधायी दल का नेता चुना गया। इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सह-पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। विधायी दल द्वारा लिए गए इस…
Read MoreCategory: Featured
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समस्त मातृ शक्ति को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी
चंडीगढ़, 10 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मातृत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित देशभर की समस्त मातृ शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का जीवंत स्वरूप है। एक माँ अपने बच्चों के जीवन को संस्कार, मार्गदर्शन और आत्मबल प्रदान करती है तथा परिवार और समाज की नींव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माँ का स्थान संसार में सबसे ऊंचा माना…
Read Moreनिकाय चुनाव: हर मतदाता तक पहुंचने की तैयारी, पहली बार घर-घर पहुंची वोटर स्लिप
हरियाणा : हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदाताओं की सुविधा और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। चुनाव प्रक्रिया को अधिक आसान, पारदर्शी और मतदाता अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कई विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव गौरव कुमार ने जानकारी दी कि पहली बार सभी मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गई है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को मतदान केंद्र और मतदान संबंधी आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराना है, ताकि मतदान…
Read Moreहरियाणा के किसानों को बड़ी राहत: 370.52 करोड़ मुआवजा जारी, J-Form अब WhatsApp पर
हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ 2025 फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में 370.52 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस फैसले से प्रदेश के 1,50,583 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि प्राकृतिक आपदा और मौसम की मार से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से यह सहायता राशि जारी की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत भी किसानों को राहत प्रदान की है।…
Read Moreपंजाब में BJP की ‘फूट डालो राजनीति’ नहीं चलेगी: CM भगवंत मान की शुक्राना यात्रा में बड़ा बयान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब में लोगों को धार्मिक और राजनीतिक आधार पर बांटने की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी, क्योंकि उनकी राज्यव्यापी ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा से अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। यात्रा के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए, मान ने उन BJP नेताओं पर पलटवार किया, जिन्होंने कथित तौर पर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जो लोग उन पर देश-विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने “52 साल तक RSS के…
Read Moreफतवों की नगरी देवबंद में विकास की सौगात के साथ पश्चिमी यूपी की सियासत साधने की कोशिश कर गए सीएम योगी
सहारनपुर : देवबंद की धरती गुरुवार को केवल विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का मंच नहीं बनी, बल्कि यह कार्यक्रम राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संदेशों का भी बड़ा केंद्र रहा। योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे संबोधन में विकास, कानून व्यवस्था, राष्ट्रवाद, आस्था और राजनीतिक संदेशों को इस तरह पिरोया कि यह कार्यक्रम आने वाले समय की राजनीति की दिशा तय करने वाला दिखाई दिया। देवबंद लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति और वैचारिक बहसों का केंद्र रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यहां आकर हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करना…
Read Moreडेंगू मरीजों के लिए बड़ी राहत, हरियाणा में मुफ्त सिंगल डोनर प्लेटलेट्स और ₹11,000 प्रतिपूर्ति की सुविधा शुरू
हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए घोषणा की है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में अब डेंगू रोगियों को नि:शुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस सुविधा की शुरुआत के साथ हरियाणा उत्तरी क्षेत्र का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां डेंगू के गंभीर मरीजों को यह उन्नत उपचार मुफ्त में दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डेंगू के मामलों में प्लेटलेट्स की कमी एक बड़ी चुनौती होती है, जिसके कारण मरीजों…
Read Moreजनपद मुजफ्फरनगर के पर्यटन विकास हेतु 07 परियोजनाओं के लिए 788 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
लखनऊ : पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सहारनपुर मण्डल के अधीन आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर की विधान सभाओं पर्यटन विकास के लिए 788 लाख रूपये की 07 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्राचीन धरोहरों का कायाकल्प तथा अवस्थापना सुविधायें सृजित करना है। इन परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी यूपीएवीपी को सौपी गयी है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारे। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन…
Read Moreकुरुक्षेत्र में गौशाला अनुदान समारोह, CM नायब सिंह सैनी ने 11 गौशालाओं को ₹70.24 लाख वितरित किए
हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में शिरकत करते हुए प्रदेश में गोवंश संरक्षण और गौसेवा को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौशाला संचालक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाडवा और थानेसर क्षेत्र की 11 गौशालाओं को ₹70.24 लाख की अनुदान राशि जारी की। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता गौशालाओं के संचालन, चारे की व्यवस्था और पशुओं के बेहतर रखरखाव में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने यह…
Read More