उत्तराखंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड में रैली की अनुमति रद्द, कांग्रेस के सामने नई चुनौती

Dehradun Students' Echo Program,

देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति कार्यक्रम से ठीक तीन दिन पहले रद्द कर दी गई है। इस फैसले के बाद कांग्रेस के सामने कम समय में नए आयोजन स्थल की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 8 जुलाई को जिला प्रशासन और नगर निगम से अनुमति मांगी थी। प्रशासन की…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ रुपये से अधिक की 12 विकास योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्टेट प्रगति प्रोजेक्ट बैठक के दौरान 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 12 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में क्रियान्वित सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेशवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने परियोजनाओं में अनावश्यक देरी पर चिंता जताते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बोर्डों और निगमों के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

CM Nayab Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को संत कबीर कुटीर में प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी बोर्डों और निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन से अपेक्षा जताई कि…

Read More

सीएम विंडो बनी जनशिकायतों के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच, 14 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण

Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off a special train for Somnath Darshan.

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुशासन और जवाबदेह प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम विंडो आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और जवाबदेही के साथ समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक पोर्टल पर 15,71,284 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 14,09,483 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण…

Read More

देवबंद में शिव मंदिर के दावे पर फिर गरमाई सियासत, हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देवबंद में शिव मंदिर के दावे पर फिर गरमाई सियासत, हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर : उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा मंगलवार को अपनी टीम के साथ सहारनपुर  मुख्यालय पहुंचे और देवबंद में एक धार्मिक स्थल के नीचे शिव मंदिर होने के दावा किया। उन्होंने शिव मंदिर होने का दावे करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यलय पर धार्मिक तरीके से प्रदर्शन किया और विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद के नीचे खुदाई करने की मांग की है। इतना ही नहीं प्रशासन से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग…

Read More

यूपी में सड़क क्रांति को नई रफ्तार: CM योगी और नितिन गडकरी ने की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, 1.94 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर फोकस

Nitin Gadkari in Lucknow, Gadkari reviewed road projects, Lucknow Kanpur Expressway, Nitin Gadkari and Yogi held a meeting, Lucknow News, Road revolution in UP gains new momentum, CM Yogi and Nitin Gadkari review national highway projects, focus on investment of ₹1.94 lakh crore

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सड़क और राजमार्ग नेटवर्क को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, नई योजनाओं, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियों…

Read More

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला में 6 माह में 50 हजार मरीज, आयुर्वेद उपचार पर बढ़ा लोगों का भरोसा

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (National Institute of Ayurveda – NIA) आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से लोगों का भरोसा जीत रहा है। संस्थान में इलाज कराने आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो आयुर्वेद के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में ही संस्थान की ओपीडी (OPD) में आने वाले मरीजों की संख्या करीब 50 हजार तक पहुंच चुकी है। संस्थान में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार…

Read More

प्रदूषण मुक्त हरियाणा: CM नायब सिंह सैनी ने स्वच्छ वायु और ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण, हरित विकास (Green Growth), स्वच्छ ऊर्जा, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तय समय सीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को धरातल पर उतारें।…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे एच.डी. रेवन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट करेगा हाई कोर्ट के फैसले की समीक्षा

Supreme Court issues major order, If a death occurs due to a dog bite, The state government will be held responsible and will have to pay compensation.

नई दिल्ली : जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के विधायक एच.डी. रेवन्ना की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई, जिसमें कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें रेवन्ना के खिलाफ एक महिला की कथित मर्यादा भंग करने (IPC धारा 354) का आरोप हटाया गया था। मामले की सुनवाई जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने की। अदालत ने रेवन्ना को नोटिस…

Read More

यूपी चुनाव से पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार पर हमला, गौमाता के मुद्दे पर बहिष्कार की चेतावनी

Avimukteshwaranand Magh Mela 2026, Parayagraj Magh Mela, Avimukteshwaranand Magh Mela, Avimukteshwaranand left the fair, Shankaracharya Avimukteshwaranand

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाराबंकी पहुंचे शंकराचार्य ने भाजपा सरकार पर गौ संरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यदि गौमाता को उचित सम्मान और सुरक्षा नहीं मिली, तो चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिलेगा। ‘गाय सुरक्षित होती तो यात्रा निकालने की जरूरत नहीं पड़ती’ अपनी ‘गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के दौरान बाराबंकी पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार में भी गायें…

Read More