मेरठ : 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। योगी मंत्री मंडल के विस्तार में जहां पश्चमी यूपी के कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। ख़ास तौर पर उन ज़िलों के विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है, जिनका अभी कैबिनेट में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि कई विधायकों को पहली बार मंत्री बनाया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई नए चेहरों को…
Read MoreCategory: Featured
सहारनपुर पुलिस ने पेपर मिल में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, सामान के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने पेपर मिल में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने पहले फैक्ट्री से मोटर चोरी कर जंगल में छिपा दी थी। दोबारा चोरी करने पहुंचे लेकिन चौकीदार के जागने के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे छिपाया हुआ माल बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस…
Read Moreमथुरा में ‘फर्शे वाले बाबा’ की मौत पर हंगामे के बाद वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
मथुरा : मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की संदिग्ध मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई है। बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद, स्थिति बार-बार बिगड़ती रही, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण टकराव की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें एक ट्रक ने कुचल दिया था। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करना शुरू कर…
Read Moreगौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का ब्यान, बोले- “UP सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए”
वाराणसी : मथुरा में जाने-माने गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की दुखद मृत्यु के बाद, ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले यह दावा करती थी कि यहाँ किसी गाय को खरोंच तक नहीं आ सकती। लेकिन अब सीधे गौ रक्षकों पर ही जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। इस घटना पर गहरा रोष और नाराजगी व्यक्त करते हुए शंकराचार्य ने दोषियों के खिलाफ तत्काल और यथासंभव सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार यह घटना…
Read Moreघर से भागे प्रेमी युगल ने होटल में जहर खाया, दोनों की मौत से मचा हड़कंप, जहर खाने से पहले बुआ के बेटे को किया वीडियो कॉल
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है। दो दिन से लापता प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती प्रेमी के छोटे भाई की छोटी साली है और 14 साल की नाबालिग बताई जा रही है। दोनों मुज़फ़्फ़रनगर जिले के रहने वाले थे और दो दिनों से सहारनपुर के थाना नानौता इलाके के एक होटल में रुके हुए थे। पुलिस के मुताबिक़ ज़हर खाने के बाद उन्हें शामली के एक अस्पताल में भर्ती…
Read Moreआगरा में गैस की कालाबाज़ारी: 128 घरेलू सिलेंडर बरामद; DM ने जारी किए ये निर्देश
आगरा: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर उत्तर प्रदेश में भी महसूस किया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन लगातार सतर्कता बनाए हुए हैं। इसके अलावा, प्रशासन कालाबाज़ारी और अवैध रिफिलिंग गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में, आगरा के ज़िला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को जगनेर में तातपुर बस स्टैंड के पास छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान, टीम ने एक रिहायशी मकान से 128 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त…
Read More“धुरंधर द रिवेन्ज” फिल्म रिलीज से पहले हुई विवादित, सांसद इमरान मसूद ने उठाए सवाल
सहारनपुर : एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फ़िल्म धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज से पहले अनोखी बहस छिड़ गई है। फिल्म में जहां नोट बंदी मास्टर स्ट्रोक दिखाया गया है वहीं सपा नेता माफिया अतीक अहमद का किरदार भी दिखाया गया है। जिसको लेकर सियासी गलियारों में नया विवाद भी खड़ा हो गया। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस फ़िल्म को “बकवास” बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि “इस फ़िल्म को कौन देखेगा, और असल में इस पर कौन यकीन करेगा?” रणवीर सिंह की…
Read Moreसहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच फिर हुई मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश बिलाल घायल
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। थाना चिलकाना इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बदमाश ने फायरिंग की जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया जबकि मौके से उसका एक साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। आरोपी के पास से हथियार, कारतूस, नकदी और बाइक बरामद हुई है। बिलाल के ख़िलाफ़ विभिन्न थानों में 28 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आपको बता दें कि…
Read Moreसहारनपुर के मेजर मधुर ने कैप्टन सौरोत से की दहेज़ रहित शादी, नारियल और एक रुपया लेकर निभाई शादी की रस्में
सहारनपुर : सहारनपुर के सरसावा इलाके में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहाँ सेना में अधिकारी पद पर तैनात एक दूल्हे ने दहेज-मुक्त शादी करके दहेज प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े युवाओं को बड़ा संदेश भी दिया है। मेजर दूल्हे मधुर चौधरी ने दुल्हन के परिवार से न सिर्फ़ एक रुपया बतौर शगुन लिया बल्कि एक नारियल लेकर शादी की सभी रस्में पूरी की। मधुर चौधरी की इस पहल से जहां दुल्हन के परिजनों ख़ुशी का…
Read Moreचंदौली में ट्रांसजेंडर समुदाय के आवास पर धमाका; दीवार ढही, 3-मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त; बुलडोज़र कार्रवाई की मांग
चंदौली: रविवार देर रात बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के तीन-मंजिला घर में एक ज़ोरदार धमाका हुआ। धमाके से घर की एक दीवार ढह गई और पूरी इमारत हिल गई। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सोमवार सुबह एक फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। हालांकि, पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। फिलहाल, पुलिस ने एक लिखित शिकायत के आधार…
Read More