करनाल : तरावड़ी की दुर्गा कॉलोनी बुधवार देर रात उस समय दहशत के साये में आ गई, जब नशा माफिया पर छापेमारी करने आई एंटी नारकोटिक्स टीम पर अचानक हमला हो गया। टीम के इलाके में दाखिल होते ही वहां मौजूद भीड़ ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सब इंस्पेक्टर रोहताश मलिक बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल की तस्वीरें खून से लथपथ जमीन और अफरा-तफरी का माहौल बयां कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले की पहले से योजना बनाई गई…
Read MoreCategory: अपराध
सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने डूंगरपुर मामले में दी ज़मानत
इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अच्छी खबर आई है। आज़म खान को डूंगरपुर मामले बड़ी राहत मिली। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। सपा नेता ने इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की थी। अपील लंबित रहने तक ज़मानत के लिए अर्ज़ी दाखिल की गई थी। 12 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को कोर्ट ने आजम खान की ज़मानत…
Read Moreबुजुर्ग शिक्षक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल होने पर पोक्सो तहत मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर थाना फतेहपुर इलाके के कस्बा छुटमलपुर में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक का शर्मसार करने वाला कारनामा सामने आया है। जहां रिटायर्ड शिक्षक ने 11 वर्षीय बालिका के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बुजुर्ग बालिका को गोद में उठाकर आटा चक्की के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। जबकि बालिका खुद को बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई और शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। जिसके बाद मौकेपर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को रंगेहाथ पकड़ लिया…
Read Moreअब्दुल की बेरहमी से की हत्या, पूरी घटना CCTV में हुई कैद
बरेली : शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर और कैंट थाने का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी है। हत्या की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लकड़ी डिपो के मालिक जावेद के अनुसार, बरेली के कैंट थाना…
Read Moreरिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से कर दी हत्या, साथियों पर लगा हत्या का आरोप
लखनऊ : राजधानी में एक रिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह रिकवरी एजेंट का खून से लथपथ शव मिला। उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई। वहीं, परिजनों ने मृतक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है, क्योंकि हत्यारों ने ऑफिस का सीसीटीवी भी उखाड़ लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना लखनऊ के बंथरा…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग में गजब का फर्जीवाड़ा, एक ही नाम पर 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते मिले
लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही नाम से 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते पाए गए। हालाँकि, सभी का आधार कार्ड नंबर अलग-अलग है। सभी के पिता का नाम एक ही है। और ये सभी 2016 से वेतन ले रहे हैं। इसका खुलासा आरटीआई के ज़रिए हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक पता चला है कि कुल 6 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज जमा…
Read Moreसीलिंग की ज़मीन में हुआ बड़ा खेल, सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने दर्ज कराई शिकायत
सहारनपुर : सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने सीलिंग की ज़मीन का स्वरूप बदलने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें शोरूम संचालक को आरोपी बनाया गया है, जिसने फ़ाइल में ज़मीन को सीलिंग से मुक्त दिखाने वाला फ़र्ज़ी पत्र लगाया था। पूरा मामला ज़िलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एसडीएम को दो बिंदुओं पर जाँच कर रिपोर्ट देने और दोषी कर्मचारियों व लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद प्राधिकरण ने सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की। आपको बता दें कि…
Read Moreदिल्ली के लाल किले से करोड़ों के जैन कलश चोरी, धार्मिक आयोजन में सनसनीखेज वारदात
नई दिल्ली : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में चल रहे जैन समुदाय के एक धार्मिक आयोजन से करोड़ों रुपये के कीमती कलश चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 3 सितंबर को सुबह 9:20 से 10:00 बजे के बीच हुई, जब लाल किले के 15 अगस्त पार्क स्थित जैन महोत्सव पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। शिकायतकर्ता सुधीर कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि चोरी हुआ कलश धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाया गया था। इस बार भी वह इसे पंडाल में लाए थे,…
Read Moreबरेली में चल मदरसे की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, चार मौलवी गिरफ्तार, मदरसा कमेटी सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह में शामिल मदरसा संचालक अब्दुल मजीद समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में गिरोह का एक और मदरसा अवैध पाया गया है। पुलिस अब दोनों मदरसों की कमेटियों में शामिल सदस्यों की तलाश कर रही है। पहले भुता के मदरसे का रिकॉर्ड नहीं मिला था, अब करेली के मदरसे का भी यही हाल सामने आया है। दस दिन पहले धर्मांतरण मामले में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने…
Read Moreसिपाही की कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सिपाही की कार से बड़ा हादसा हुआ है। यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल ने अपनी कार से बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। गुरुवार शाम 4 बजे दोनों बैंक जा रहे थे, तभी सामने से आ रही सिपाही की अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और दोनों को अस्पताल…
Read More