फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद के सूरजकुंड में दिवाली मेले का उद्घाटन किया। यह मेला 2 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में 500 से ज़्यादा स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनमें देश भर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस मेले का आयोजन हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा और कई अन्य नेता मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
Read MoreTag: CM Nayab Saini
तेज़ रफ़्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई,एक ही परिवार के पाँच सदस्यों समेत छह लोगों मौत
मुज़फ़्फ़रनगर: हरियाणा के करनाल से अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहा एक परिवार मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी गाँव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज़ रफ़्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार चकनाचूर हो गई। कार में सात लोग सवार थे। एक ही परिवार के पाँच सदस्यों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, करनाल के फ़रीदपुर गाँव निवासी महेंद्र जुनेजा का कुछ…
Read Moreसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला दो साल की बच्ची का शव, मुंह में कपड़ा और शव कंबल में लिपटा मिला
जींद : हरियाणा के जींद जिले के दादा मोहल्ला में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दो साल की बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसका शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। परिजन बच्ची को सिविल अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। पुलिस से सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को वापस अस्पताल लाया गया।…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “क्षेत्रीय सड़क उन्नयन परियोजना” का शुभारंभ किया, ₹4,827 करोड़ की लागत से 9,410 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण
हिसार : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में राज्य स्तरीय “क्षेत्रीय सड़क उन्नयन परियोजना” का शुभारंभ किया, जिसके तहत ₹4,827 करोड़ की लागत से 9,410 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे हरियाणा के बुनियादी ढाँचे के विकास में एक “स्वर्णिम अध्याय” बताते हुए कहा, “यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को समर्पित है और सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की धमनियाँ हैं। सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने से राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल…
Read Moreदिशा पटवानी के घर पर गोलीबारी करने वाले, दोनों बदमशों की हुई मुठभेड़ में मौत
नई दिल्ली/गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी रविंद्र और अरुण बुधवार, 17 सितंबर को गाजियाबाद के टेक्नो सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गए। यह कार्रवाई यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा इकाई और दिल्ली सीआई इकाई की संयुक्त टीम ने की। इससे पहले, 12 सितंबर, 2025 को तड़के लगभग 3:45 बजे अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर अंधाधुंध गोलीबारी की सनसनीखेज घटना हुई…
Read Moreसिपाही ने अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक प्लॉट पर कर ली आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद
झज्जर : बहादुरगढ़ जिले के मांडोठी गाँव में एक सिपाही ने अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक प्लॉट पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय विजय उर्फ भोलू के रूप में हुई है। वह 77 आर्म्ड फोर्स में कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती पंजाब के नाभा में थी। बताया जा रहा है कि विजय करीब 6 महीने पहले 2 महीने की छुट्टी पर घर आया…
Read Moreनशा माफिया ने किया पुलिस पर हमला, सब इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल अभी हालत स्थिर
करनाल : तरावड़ी की दुर्गा कॉलोनी बुधवार देर रात उस समय दहशत के साये में आ गई, जब नशा माफिया पर छापेमारी करने आई एंटी नारकोटिक्स टीम पर अचानक हमला हो गया। टीम के इलाके में दाखिल होते ही वहां मौजूद भीड़ ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सब इंस्पेक्टर रोहताश मलिक बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल की तस्वीरें खून से लथपथ जमीन और अफरा-तफरी का माहौल बयां कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले की पहले से योजना बनाई गई…
Read Moreकुरुक्षेत्र में बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी पुलिस की गोली
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गाँव बिशनगढ़ में सीआईए की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम एक सूचना के आधार पर वहाँ पहुँची थी। तभी दो बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आते दिखाई दिए और जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा, उन्होंने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में उन पर फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। फिलहाल, पुलिस दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल ले आई है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बदलाव का किया स्वागत
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बदलाव का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने जीएसटी को लेकर केंद्र द्वारा किए गए बदलावों पर बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “यह फैसला गरीबों और आम जनता के हित में लिया गया है।” इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने हरियाणा में बाढ़ को लेकर मौजूदा हालात पर भी अपने विचार व्यक्त किए। हरियाणा के मुख्यमंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से की बातचीत, जल्द ही राज्य में स्थिति हो जाएगी सामान्य
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि जलभराव की आपदा में सत्ता पक्ष, विपक्ष और आम जनता को धैर्य के साथ मिलकर सेवा करने की जरूरत है। ताकि सभी मिलकर इस आपदा से निजात पा सकें। उन्होंने कहा कि पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। अन्य समस्याएं भी कम हो रही हैं। पहाड़ों से आई बाढ़ ने राज्य के लगभग 3 हजार गांवों को प्रभावित किया है। इन गांवों में फसल और…
Read More