आर्थिक तंगी नहीं रोक सकी उड़ान, ऑटो चालक के बेटे हरमन ने नेशनल MMA चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Auto driver's son Harman won a bronze medal at the National MMA Championship.

फरीदाबाद : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो तो मुश्किलें भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकतीं। फरीदाबाद के युवा खिलाड़ी हरमन सिंह ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। बेहद साधारण परिवार से आने वाले हरमन ने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित अभय प्रशाल में आयोजित 9वीं MMA इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई…

Read More

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला—‘राम के नाम से परहेज करने वाले आज राम की बात कर रहे, मंदिर निर्माण में एक पैसा न देने वाले न करें चर्चा’

CM Yogi's gift to teachers

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का ऐसा महत्वपूर्ण मंच है, जहां प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जा सकता है और उनके समाधान का रास्ता निकाला जा सकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही का बेहतर उपयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून सत्र बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधायिका आम जनता की आवाज को शासन और…

Read More

श्रवण कुमार की मिसाल : 100 वर्षीय दादी को कंधों पर बैठाकर 300 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार

100 वर्षीय दादी को कंधों पर बैठाकर 300 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार

सहारनपुर : सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर से गुजर रही एक अनोखी कांवड़ इन दिनों श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह यात्रा केवल भगवान शिव के प्रति आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार और बुजुर्गों के सम्मान की ऐसी मिसाल पेश कर रही है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। पंजाब से आए एक परिवार ने अपनी 100 वर्ष से अधिक आयु की दादी सुनहरी देवी को पालकी में कंधों पर बैठाकर हरिद्वार पहुंचाया, उन्हें गंगास्नान कराया और…

Read More

सावन स्पेशल : सहारनपुर का 500 साल पुराना भूतेश्वर महादेव मंदिर, जहां मराठा काल की विरासत में बसती है भोलेनाथ की भक्ति

मराठा काल की विरासत में बसती है भोलेनाथ की भक्ति

सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही पूरा उत्तर भारत भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे सुनाई देते हैं। कहीं कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आते हैं, तो कहीं शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। सावन के पहले सोमवार को भी सहारनपुर के मंदिरों में ऐसा ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। लेकिन इन सबके बीच सहारनपुर का ऐतिहासिक भूतेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धा, आस्था और इतिहास…

Read More

MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी! फिर ही कर सकेंगे PG, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की नई पॉलिसी

MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी!

देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों के लिए एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। अब एमबीबीएस के बाद डॉक्टरों को कम से कम तीन साल तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में काम करना अनिवार्य किया जा सकता है। इसके बाद ही उन्हें पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी में दाखिले के लिए आवेदन करने की अनुमति मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में नई पॉलिसी का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। अब इसे आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। अगर मंत्रिमंडल…

Read More

राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, अब 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान

Anti-Paper Leak Law, President Draupadi Murmu, Public Examination Paper Leaks,

नई दिल्ली : पेपर लीक और परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के खिलाफ केंद्र सरकार ने कानून को और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही संशोधित कानून लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। नए प्रावधानों में पेपर लीक के मामलों की तेजी से जांच और सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के साथ-साथ दोषियों के लिए सजा और जुर्माने को भी बढ़ाया गया है। कानून मंत्रालय की ओर…

Read More

शामली में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Former Kabaddi player shot dead in Shamli

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगल में एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान बागपत जिले के ककड़ीपुर गांव निवासी मोहना उर्फ मोनू (22) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। मोनू पूर्व कबड्डी खिलाड़ी था और वर्तमान में फसलों में दवाई का छिड़काव करने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर…

Read More

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबीं तीन सगी बहनें, 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव

Three sisters died in Kushinagar

गोरखपुर : कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बभनौली स्थित सिधरिया में बरसाती नाले में डूबने से एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। तीनों शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई। मासूम बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम…

Read More

सहारनपुर में 469 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई

Drug smuggler arrested with hashish

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 469 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पकड़ी गई चरस की कीमत 20 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन…

Read More

पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा का वीडियो वायरल, बोली- ‘प्रभाव में आ गई थी, बड़ी गलती हो गई, माफ कर दें’

PM Narendra Modi Latest Video

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए छात्र विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच एक कथित छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों से माफी मांगती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में युवती खुद को 15 साल की बता…

Read More