लखनऊ : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मस्जिदों को अवैध बताकर जल्दबाजी में कार्रवाई किए जाने पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार से ऐसे अभियानों को तत्काल रोकने और विवादों के समाधान के लिए दूसरे रास्ते तलाशने की मांग की है। मायावती ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सहारनपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को अवैध घोषित कर ध्वस्त…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर के बाद गरमाया विवाद, इमरान मसूद बोले- ‘आज हमारे लिए काला दिन’, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे
सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध बताई गई मस्जिद को हटाए जाने के बाद विवाद अब राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले चुका है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे लेकर न सिर्फ जिला प्रशासन पर भड़ास निकाली बल्कि सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद के मामले में उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक लाभ-हानि के लिए नहीं बल्कि दस्तावेजों और कानूनी आधार पर होगी। इमरान मसूद ने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर मामले को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।…
Read Moreसहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, भारी फोर्स तैनात, विपक्ष नेता हाउस अरेस्ट
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला मुख्यालय परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब कार्रवाई के चरण में पहुंच गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध मस्जिद के मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने शनिवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया।…
Read Moreसहारनपुर में अग्निवीर भर्ती: 710 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 560 ने पास की दौड़
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के तहत शुक्रवार को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली जनपद के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अभ्यर्थी स्टेडियम पहुंचने लगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। शुक्रवार को विभिन्न जनपदों से कुल 790 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 710 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 80 अभ्यर्थी भर्ती…
Read Moreसहारनपुर में नकली नोटों के नेटवर्क की तलाश में NIA, 17.29 करोड़ की नकली करेंसी से खुलने लगीं परतें, बैंक अधिकारियों में मचा हड़कंप
सहारनपुर : सहारनपुर के घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये की नकली करेंसी मिलने के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंकिंग सिस्टम के भीतर पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आठ सदस्यीय टीम सहारनपुर पहुंची है। टीम नकली नोटों के स्रोत से लेकर उनके करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी कड़ी खंगाल रही है। NIA की…
Read Moreसहारनपुर में जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली, किसानों, युवाओं और गन्ने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सहारनपुर : राष्ट्रीय लोकदल की ओर से गुरुवार को रामपुर मनिहारान क्षेत्र स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज मैदान में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पत्नी चारु चौधरी और बेटी सायरा के साथ पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। रैली में करीब सात से आठ हजार लोगों की भीड़ मौजूद रही, जबकि आसपास के जिलों से भी समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। तेज गर्मी…
Read Moreसहारनपुर में 17 करोड़ की नकली करेंसी का राज गहराया, RBI-PNB की 21 सदस्यीय टीम कर रही जांच
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पीएनबी के अधिकारियों की 21 सदस्यीय संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरबीआई की टीम भी करेंसी चेस्ट पहुंची और नकदी से जुड़े रिकॉर्ड तथा नोटों की जांच की।शुरुआती जांच में सामने आया है कि जाली नोटों…
Read Moreहथिनीकुंड बैराज में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान नाव पलटने से दो जवान यमुना में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज स्थित यमुना नदी में पैरामिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में छलांग लगाने और रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान जवानों को नदी से बाहर निकालने के लिए लगाई गई नाव अचानक पानी में बंद हो गई। नाव के बंद होने के बाद वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो जवान किसी तरह नाव को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि दो जवान गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक…
Read Moreसहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना, बोले- सपा सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान
सहारनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। निजी विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचे। दिल्ली रोड पर सपा नेता कार्तिकेय राणा ने उनके काफिले का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित सपा राष्ट्रीय महसचिव चौधरी रुद्रसेन और चौधरी इंद्रसेन के आवास पहुंचे, जहां चौधरी परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव के सहारनपुर दौरे को छह सितंबर को होने वाली…
Read Moreलखनऊ में सीएम योगी के खिलाफ मानहानि का परिवाद, मछली भोज विवाद में अजय राय ने कोर्ट का रुख किया
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। मंगलवार को अजय राय ने अपने अधिवक्ता संजीव पांडेय के माध्यम से जनपद न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया। मामला अयोध्या में पिछले दिनों हुए मछली भोज से जुड़ा है। सावन माह में आयोजित बताए जा रहे इस भोज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Read More