ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला जेल में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी। दरअसल, ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। जय भगवान आरोपियों को कोर्ट ले जाने के लिए जिला जेल के बाहर एक बेंच पर बैठे थे। इसी दौरान गोली की आवाज से दहशत फैल गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही जय भगवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर…

Read More

उत्तर प्रदेश में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के वेतन और भत्तों में की गई बढ़ोतरी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों यानी विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस संशोधन के तहत विधायकों का मासिक वेतन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये और मंत्रियों का वेतन 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी को…

Read More

विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन ‘विज़न 2047’ पर 24 घंटे से ज़्यादा चली ऐतिहासिक चर्चा, CM योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन बनेगा

लखनऊ : विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन ‘विज़न 2047’ पर 24 घंटे से ज़्यादा चली ऐतिहासिक चर्चा का समापन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 70 साल के विकास की चर्चा 8 साल में की। कहा उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ़ देश का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र भी है। मुख्यमंत्री ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के 187 विधायकों की गंभीर भागीदारी की सराहना की…

Read More

पक्का मकान के साथ चार पहिया वाहन फिर भी मुफ्त राशन ले रहे थे, 600 लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए गए

फर्रुखाबाद : जिले में चलाए गए राशन कार्ड सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में अपात्र कार्डधारक चिन्हित किए गए हैं। ये ऐसे कार्डधारक हैं जो संपन्न हैं और उनके पास पक्का मकान के साथ चार पहिया वाहन भी है। इसके बावजूद वे मुफ्त राशन ले रहे थे। ऐसे 600 लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में करीब 3 लाख 59 हजार राशन कार्डधारक हैं। जिनमें से 38 हजार अंत्योदय कार्डधारक हैं। वहीं, अंत्योदय श्रेणी के 38…

Read More

फतेहपुर में मजार को लेकर विवाद जारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद, कई अन्य नेता भी पुलिस हिरासत में

Uproar between two groups over Mazar in Fatehpur, Hindu organizations vandalized the shrine and hoisted the saffron flag, Submitted a memorandum to the DM demanding worship.

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के समर्थक विवादित मजार पर पहुँच गए। इन लोगों ने इसे मंदिर बताकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने मजार जाने की तैयारी कर रहे 16 कांग्रेस नेताओं को रोक लिया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया…

Read More

सहारनपुर में बोलीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोबाइल और सोशल मीडिया बन रहे पारिवारिक विवादों का कारण

Vijaya Rahatkar

सहारनपुर : सहारनपुर पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उन्हें 30 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक विवाद की हैं। उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की बात सुनी और एसएसपी व ज़िलाधिकारी से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने में…

Read More

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की जनसुनवाई

भिवानी: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भिवानी में जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों की लगभग 35 महिलाओं की शिकायतें सुनीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हम देश के कोने-कोने में जाकर प्रत्यक्ष रूप से जनसुनवाई कर रहे हैं। जिसके तहत भिवानी जिले के 19, चरखी दादरी के 8 और झज्जर के 8 मामलों की सुनवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और मातृत्व अवकाश के हैं। उन्होंने…

Read More

यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में फैला डायरिया का प्रकोप, भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति

यमुनानगर : इन दिनों मानसून का मौसम है और भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मौसमी बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी घरों में आ गया। जिससे लोग डायरिया की चपेट में आ गए। गाँव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद गाँव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन गाँव पर कड़ी नज़र रखे हुए…

Read More

24 घंटे लगातार चर्चा, पेश होंगे 6 अध्यादेश , विधान सभा में विपक्ष की भी पूरी तैयारी

24 घंटे लगातार चर्चा, पेश होंगे 6 अध्यादेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को चर्चा के दौरान कहा था कि सरकार सभी सवालों का जवाब देगी और सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार मुद्दों से बच रही है। सदन का दूसरा दिन इसलिए खास है क्योंकि सरकार ‘विकसित भारत-विकसित यूपी 2047’ विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा शुरू करने की तैयारी में है। यह डॉक्यूमेंट अगले 22 सालों के लिए यूपी के विकास का खाका बताएगा। 13 अगस्त से 24 घंटे लगातार चर्चा होगी, जिसमें…

Read More