सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। कोमल गुरुवार रात अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग बने घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। बेटी को मृत देखकर उनके होश उड़ गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
फिरोजाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फिरोजाबाद के तिलक कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह 196 जोड़ों के लिए यादगार बन गया। समारोह में 129 हिंदू और 67 मुस्लिम जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर नए जीवन की शुरुआत की। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए विभिन्न उपहार और घरेलू उपयोग की सामग्री भी प्रदान…
Read Moreराजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, शुक्रवार को लखनऊ में लेंगे सदस्यता
मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दल बदलने के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद और विधायक राजपाल सैनी एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में रह चुके राजपाल सैनी अब सपा में वापसी की तैयारी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी इस संबंध में बातचीत हो गई है। वह शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024…
Read Moreसहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की कार्रवाई
सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की…
Read Moreअंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने से माता-पिता हिरासत में, राहुल-प्रियंका गांधी ने की मुलाकात
देहरादून : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बेटी को न्याय दिलाने और मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, अंकिता के माता-पिता बीते दिन से नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: यूपी में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े निर्माण करा सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज और जनता की भी होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है, तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। उन्होंने प्रयागराज का उदाहरण देते हुए कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर अब गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ…
Read Moreशिवा शर्मा मौत केस: श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह, बोली- शिवा ने की थी आत्महत्या
लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। वीडियो में श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी। घटना के बाद से फरार चल रही श्रद्धा का कहना है कि वह पुलिस के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराना चाहती है, लेकिन खराब सेहत के कारण फिलहाल सामने नहीं आ पा रही है। दूसरी ओर, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने…
Read Moreशिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी फरार श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा में सामान लेकर जाती आई नजर; गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस सक्रिय
लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रही उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी गई है। इस बीच नेपाल से सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। फुटेज में श्रद्धा दुबे ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही है। ई-रिक्शा में कुछ सामान भी रखा दिखाई दे रहा है। श्रद्धा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस के संपर्क में है।…
Read Moreमेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने लगाया 20-20 हजार रुपये जुर्माना
मेरठ : बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ की जिला अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इससे पहले 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य आरोपों में दोषी ठहराया था। अदालत ने सजा सुनाने के लिए 14 अक्टूबर की तारीख तय की थी। बुधवार को मुस्कान और साहिल की अदालत…
Read Moreपंचकूला के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू होंगे 14 पीजी कोर्स 70 सीटों को मिली मंजूरी
पंचकूला : हरियाणा में आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) में अब 14 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने इन पाठ्यक्रमों के लिए 70 सीटों की मंजूरी देते हुए अनुमति पत्र (एलओपी) जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा। इस मंजूरी से संस्थान में आयुर्वेद के विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा के…
Read More