उत्तराखंड के 106 युवाओं को विदेश में मिली नौकरी, जापान बना पहली पसंद; धामी सरकार बढ़ाएगी प्रशिक्षण केंद्र

Uttarakhand's Employment Scheme

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से युवाओं को मिल रहे अवसर, प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के 158 केंद्र संचालित; उत्तरकाशी और टिहरी में भी खुलेंगे केंद्र देहरादून : उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार कौशल विकास और विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रही है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेश में नौकरी हासिल कर चुके हैं। इनमें 75 युवा जापान, 30 सऊदी अरब और…

Read More

सहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज

Case registered against firm operators

सहारनपुर : शराब और बीयर की सप्लाई के बदले 76 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में सहारनपुर के एक कारोबारी ने फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब चार साल से चल रहे व्यापारिक लेनदेन के दौरान आरोपियों ने उससे लगातार शराब और बीयर मंगवाई। भुगतान के लिए करीब एक करोड़ रुपये के चेक दिए गए, लेकिन बकाया रकम 76 लाख रुपये होने पर भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर…

Read More

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में जुटे बसपा कार्यकर्ता, मायावती ने दोहराई भारत रत्न की मांग

BSP Mayawati Akash Anand in Lucknow

आकाश आनंद ने छुए बुआ मायावती के पैर, करीब 30 सेकंड तक झुके रहे; आनंद कुमार और ईशान आनंद की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आवास पर कांशीराम की तस्वीर और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। मायावती के साथ उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक…

Read More

सहारनपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 56.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Police strike at drug network in Saharanpur, Smuggler arrested with smack worth ₹56.80 lakh.

सहारनपुर : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिण्डन नदी के पुराने पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।…

Read More

वाराणसी में नितिन नबीन का मंथन, काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद युवाओं से संवाद; 2027 की रणनीति पर होगी मैराथन बैठक

Remove term: Nitin Nabin's Varanasi visit Nitin Nabin's Varanasi visit

वाराणसी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और षोडशोपचार पूजन के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी अध्ययन पीठ सभागार पहुंचे, जहां जेन जी संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं और छात्रों से बातचीत की। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी के विचारों, अपेक्षाओं और मुद्दों को समझना…

Read More

गोरखपुर बनेगा पूर्वांचल की ‘नीली क्रांति’ का बड़ा केंद्र, 35 एकड़ में बनेगा फिशरीज कॉलेज और एक्वा पार्क

CM Yogi's gift to teachers

गोरखपुर : पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा गोरखपुर अब मत्स्य उत्पादन, शोध और मछली कारोबार के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की तैयारी में है। योगी सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक जलीय संपदा को आर्थिक ताकत में बदलने के लिए गोरखपुर में करीब 35 एकड़ क्षेत्र में फिशरीज कॉलेज, इंटरनेशनल फिश रिसर्च सेंटर, अत्याधुनिक एक्वा पार्क और मॉडल फिश मंडी विकसित करने की योजना पर आगे बढ़ रही है। पूरी परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री योगी…

Read More

अयोध्या में इस बार दिखेगा रामायण का भव्य रंग, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट

Tourism Department's Accommodation in Ayodhya

लखनऊ : दीपोत्सव-2026 को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार रामनगरी के प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट तक रामायण की थीम पर भव्य सजावट की जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। सजावटी द्वार, थीम आधारित वे-फाइंडर, सेल्फी प्वाइंट, आर्ट इंस्टॉलेशन, राम रथ और पुष्पक विमान जैसी प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अयोध्या में 6 से 8 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए…

Read More

राज्यसभा नतीजों से योगी का 2027 पर दावा, बोले- ‘80-20 की लड़ाई फिर आ गई’, PDA का हाल सामने आएगा

CM Yogi Adityanath

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में भाजपा के आठ उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत लगभग तय होने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत बताया है। लखनऊ के जीपीओ पर आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा’ में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम ने विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों की तस्वीर दिखा दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मुकाबला ‘80-20’ का है और 80 फीसदी एनडीए के साथ, जबकि 20 फीसदी पीडीए के साथ है। योगी…

Read More

लखनऊ में 73 वर्षीय बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 34 लाख ठगे, आतंकी फंडिंग का खौफ दिखाकर तुड़वाई एफडी

Cyber criminals cheated retired scientist of crores by posing as fake court and judge

लखनऊ : साइबर ठगों ने मड़ियांव/फैजुल्लागंज क्षेत्र के 73 वर्षीय बुजुर्ग को आतंकियों की फंडिंग और एनआईए जांच का डर दिखाकर 34 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने खुद को पुणे एटीएस का अधिकारी बताया और बुजुर्ग को घंटों वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा। गिरफ्तारी से बचाने और भारतीय रिजर्व बैंक से खातों का सत्यापन कराने का झांसा देकर उनसे जीवनभर की जमा-पूंजी और फिक्स्ड डिपॉजिट तक तुड़वा ली गई। पीड़ित केशव मुरारी गुप्ता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी…

Read More

36 साल पुराने हत्या केस में इम्तियाज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, संदेह का लाभ देकर किया बरी

Ban on offering congregational prayers in private spaces

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के करीब 36 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इम्तियाज को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि को खारिज करते हुए संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के तहत किसी व्यक्ति को हत्या का दोषी ठहराने के लिए केवल मौके पर मौजूद होना या मृतक को पकड़ने जैसी भूमिका पर्याप्त नहीं है। साझा मंशा, पूर्व योजना और सह-आरोपी के साथ मिलीभगत को साबित करने के लिए ठोस…

Read More