बरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश, मंत्री रणबीर गंगवा ने की समीक्षा बैठक

#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini,

हरियाणा : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सड़क और पुल परियोजनाओं की गुणवत्ता सुधारने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री Ranbir Gangwa ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के वर्क प्रोग्राम की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सड़क एवं पुल परियोजनाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, “म्हारी सड़क” एप और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा…

Read More

हरियाणा में कर्मचारियों की कार्यशैली पर डिजिटल नजर, लागू होगा नया एसीआर सिस्टम

Digital monitoring of the working style of employees in Haryana, New ACR system will be implemented in Haryana

हरियाणा : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सरकार ने संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के तहत पारंपरिक एसीआर व्यवस्था को धीरे-धीरे पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदला जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन का रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा और…

Read More

हरियाणा बनेगा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का वैश्विक हब : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Chief Minister Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का वैश्विक हब बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में देश-विदेश की कई कंपनियों और निवेशकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वैश्विक ईवी निर्माता कंपनी VinFast ने भी अपना प्रेजेंटेशन…

Read More

कैराना सांसद इकरा हसन पर FIR से गरमाई सियासत, 25 अज्ञात के ख़िलाफ़ भी मुकदमे दर्ज

Kairana MP Iqra Hasan, Samajwadi Party MP Iqra Hasan, Saharanpur Monu Kashyap Murder Case, Iqra Hasan's Uproar in Saharanpur, Iqra Hasan's Uproar in Saharanpur,

सहारनपुर : शामली जिले के जसाला गांव में युवक मोनू कश्यप की मौत के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ सड़क जाम और धरना प्रदर्शन के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में सांसद के साथ छह अन्य लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि 19 मई…

Read More

इबोला अलर्ट: भारत सतर्क, एयरपोर्ट्स पर बढ़ी निगरानी

Ebola Airport Surveillance, Ebola International Airport, Ebola Alert in India, Ebola Surveillance Continues, Ebola Virus Disease,

अफ्रीका में बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर, यात्रियों के लिए जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी नई दिल्ली : अफ्रीका के कई देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इसी खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने भी एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और हाई-रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से…

Read More

“कॉकरोच जनता पार्टी” : एक मीम, जिसने सिस्टम पर खड़े कर दिए बड़े सवाल

Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी : इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। कभी कोई डांस वीडियो ट्रेंड करने लगता है, तो कभी किसी का एक डायलॉग पूरे देश की जुबान पर चढ़ जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस नाम ने सबसे ज्यादा हलचल मचाई है, वह है — “कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP। पहली नजर में यह नाम मज़ाक जैसा लगता है। लोग हंसते हैं, मीम्स बनाते हैं और इसे एक इंटरनेट जोक समझकर आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन जब इसकी कहानी,…

Read More

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी विद्यालयों की शुरुआत

#Haryana #DIPRHaryana,

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी विद्यालयों’ की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा के अनुरूप पहले चरण में 250 विद्यालयों का शुभारंभ किया। सरकार का उद्देश्य इन विद्यालयों के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इन विद्यालयों को प्रधानमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और आदर्श विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि इन स्कूलों में…

Read More

हरियाणा में श्रमिकों के लिए बड़ी पहल, श्रम मंत्री अनिल विज ने लॉन्च किया “श्रममित्र” ऐप

हरियाणा में श्रमिकों के लिए बड़ी पहल, श्रम मंत्री अनिल विज ने लॉन्च किया “श्रममित्र” ऐप, Haryana Labour Minister Anil Vij launches Shrammitra app in a major initiative for workers

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य के श्रमिकों और श्रम-नियोक्ताओं को आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रम मंत्री Anil Vij ने चंडीगढ़ में “श्रममित्र” ऐप का शुभारंभ किया। सरकार का कहना है कि यह ऐप श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच सेवाओं को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर श्रम मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। “श्रममित्र” ऐप के…

Read More

हरियाणा में 30 मई को होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक, युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल

हरियाणा में 30 मई को होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक, युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल, Heritage and City Walk to be held in Haryana on May 30, An initiative to connect youth with heritage

हरियाणा : हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ मुहिम के तहत 30 मई को प्रदेश के छह प्रमुख स्थलों पर दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक आयोजित की जाएगी। इस विशेष पहल का उद्देश्य प्रदेशवासियों, खासकर युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं को हरियाणा की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ना है। विरासत एवं पर्यटन मंत्री Arvind Sharma ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने इतिहास, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, बोले मौलाना मदनी- इससे रुक सकती है हिंसा

Arshad Madni

सहारनपुर : गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा होने से देश में गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग और हिंसा की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकती है। सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। क्योंकि यह केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा विषय है। जमीयत अध्यक्ष के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष…

Read More